Doctor Verified

क्या मखाने के साथ चाय पीना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

कोई मखाने को दूध के साथ खाता है, तो कोई इसकी खीर बनाकर खाना पसंद करता है। मखाने की नमकीन और चाट भी काफी स्वादिष्ट होती है। वहीं, कुछ लोग मखाने को चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मखाने के साथ चाय पीना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें


Makhana with Tea in Hindi: मखाने को एक हेल्दी स्नैक माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, मखाने में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। अक्सर लोग मखाने को रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। कोई मखाने को दूध के साथ खाता है, तो कोई इसकी खीर बनाकर खाना पसंद करता है। मखाने की नमकीन और चाट भी काफी स्वादिष्ट होती है। वहीं, कुछ लोग मखाने को चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या मखाने के साथ चाय पी सकते हैं?

क्या मखाने के साथ चाय पी सकते हैं?- Is It Beneficial to Drink Tea with Makhana in Hindi

डॉ. श्रेय बताते हैं, “जी हां, मखाने के साथ चाय पी सकते हैं। अगर आप मखाने खा रहे हैं, तो इसके साथ चाय पी सकते हैं। अगर आप मखाने के साथ चाय पिएंगे, तो भी आपका शरीर मखाने के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा।”

इसे भी पढ़ें- मखाना और बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, इस तरह करें सेवन

tea-inside

क्या मखाने के साथ चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है?

डॉ. श्रेय बताते हैं, “मखाने के साथ चाय पीने से कुछ भी अलग फायदे नहीं मिलते हैं। लेकिन, मखाने के साथ चाय पीने से आपको मखाने के सभी लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो मखाने के साथ भी चाय पी सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें- व्रत या त्‍योहार पर बनाएं मखाना और खसखस के लड्डू, सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे 

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

  • ज्यादा चाय पीने से व्यक्ति को एसिडिटी हो सकती है। खासकर, अगर आप ज्यादा मात्रा में चाय पिएंगे, तो इससे गैस की ज्यादा समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में चाय पीने से शरीर की पीएच लेवल भी बिगड़ सकता है।
  • अगर आप मखाने के साथ ज्यादा मात्रा में चाय पिएंगे, तो इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है।

Read Next

सर्दियों में शरीर को गर्म और एनर्जेटिक रखने के लिए पिएं ये 3 हर्बल ड्रिंक्स, कई समस्याओं से भी मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version