बॉलीवुड के कद्दावर अभिनेताओं में से एक ऋषि कपूर का निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि वह चले गए, ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं। मैं बहुत परेशान हूं। दरअसल 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार देर रात मुंबई के एच.एन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद गुरुवार सुबह ये खबर सामने आई है।
T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
I am destroyed !
प्रियंका ने ऋषि कपूरे के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा मेरा दिल बहुत भारी हो गया है। यह एक युग का अंत है। आपका साफ दिल और आपकी अथाह प्रतिभा फिर कभी नहीं देख सकेंगे। आपको थोड़ा बहुत जानना मेरे लिए गर्व की बात है। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। रेस्ट इन पीस सर।
My heart is so heavy. This is the end of an era. #Rishisir your candid heart and immeasurable talent will never be encountered again. Such a privilege to have known you even a little bit. My condolences to Neetu maam, Ridhima, Ranbir and the rest of the family. Rest in peace Sir. pic.twitter.com/TR6GVSN4m7
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 30, 2020
ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि उनके भाई रणधीर कपूर ने की थी। उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बताया था कि ऋषि अस्पताल में है।
बता दें ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें हाल के दिनों में सांस लेने में काफी तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि पिछले साल सितंबर माह में अमेरिका से इलाज कराकर भारत वापस लौटे थे। अमेरिका में करीब एक साल तक उनका कैंसर का उपचार चला था। मिली खबरों के मुताबिक, ऋषि को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार भी था। डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट भी कराने को कहा था। अस्पताल के दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर ऋषि का इलाज कर रहे थे।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः 80s के सबसे स्टाइलिश हीरो हैं ऋषि कपूर, देखें उनकी ड्रेसिंग के लोग क्यों थे दीवाने
ऋषि कपूर के परिवार का बयान
ऋषि कपूर के परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8:45 पर निधन हो गया। वे दो साल से ल्यूकीमिया (एक प्रकार का कैंसर ) से लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने अंतिम वक्त तक उनका इलाज किया और उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। वह दो महाद्वीपों में दो साल के उपचार के दौरान पूर्ण रूप से खुश थे और उनमें जीने की उम्मीद भरी हुई थी। अस्पताल में होने के बावजूद उनसे मिलने के लिए आने वाले परिवारजनों, दोस्त, भोजन और फिल्मों पर उनका ध्यान बना हुआ था। उनसे मिलने के लिए आने वाले लोग इस बात को देखकर हैरान थे कि कैसे उन्होंने अपनी बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए बेहद आभारी थे। उनके निधन के बाद, हर कोई यही समझेगा कि उन्हें उनकी मुस्कान के लिए याद किया जाए न कि आंसुओं के लिए। अपने को खोने की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत ही मुश्किल और एक परेशान समय से गुजर रही है। मौजूदा वक्त में लोगों के जुटने और भीड़-भाड़ को लेकर बहुत से प्रतिबंध हैं। हम अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे सभी कानूनों का सम्मान करें, जो लागू हैं। उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया था पास
गौरतलब हो कि ऋषि की तबीयत बीते गुरुवार से ही खराब चल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पास जारी किया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि उन्हें चार घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
View this post on Instagram
2 साल पहले हुआ था ऋषि को हुआ था कैंसर
बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। 11 महीने तक अमेरिका में रहने के बाद वह सितंबर 2019 में वापस लौटे थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी नीतू भी मौजूद थीं। ऋषि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब मैं पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं।
इसे भी पढ़ेंः ऋषि कपूर से सीखें घर बैठे स्वस्थ रहना, सीनियर सिटीजन वर्चुअल योगा की मदद से रहें फिट
फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे ऋषि
ऋषि लॉकडाउन से पहले फरवरी माह में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। पहली बार उन्हें दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और दूसरी बार उन्हें मुंबई लौटने के बाद वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
सोशल मीडिया से थे दूर
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और अपने अग्रेसिव कमेंट्स के लिए जानें जाने वाले ऋषि करीब एक महीने से ट्विटर पर सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2 अप्रैल के बाद अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था।
Read More Articles On Health News in Hindi