
घर रह कर अगर आप व्यायाम करने और जिम जाने के लिए मोटिवेट नहीं हो रहे हैं, तो अभिनेता ऋषि कपूर के वर्चुअल योगा करने की सीख लें।
कोरोनावायरस जिस तरह से पूरी दुनिया में फैल रहा है, ऐसे में लोग अपने घर में काम करने के लिए सीमित हो गए हैं। लोग अब वो हर चीज अपने घर में कर रहे हैं, जिसे वो घर के बाहर करते थे। ऐसे में जब आप व्यायाम, वर्कऑउट और जिम जा नहीं पा रहे हैं, तो घर में ही एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। वहीं अगर आप घर पर इसे करने के लिए खुद को मोटिवेट नहीं कर पा रहे हैं, तो आप वर्चुअल योगा क्लास की भी मदद ले सकते हैं। वर्चुअल योगा क्लास ऑनलाइन क्लासेज होती हैं, जिसे देख कर आप घर बैठे ही योग की सही मुद्राएं सीख सकते हैं। हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर घर पर रहते हुए वर्चुअल योगा क्लास की मदद से योग करते हुए नजर आए। उनके इस वीडियो को उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, “वर्चुअल योगा करो .. घर रहो स्वस्थ रहो !!!
वहीं इससे पहले ऋषि कपूर के दामाद, भरत साहनी द्वारा एक फिटनेस चैलेंज #hardquarfitnesscorona में भाग लेते हुए अपने होम एक्सरसाइज की फोटो पोस्ट की थी और उन्होंने बाकी लोगों को इसमें टैग करके इसके लिए चैलेंज दिया। वीडियो में, अभिनेता को एक प्रशिक्षक का अनुसरण करते हुए और उसके मूव्स को स्ट्रेच करने सहित योग की मुद्राओं का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। वहीं ये वीडियो उन सभी सीनियर सिटीजन के लिए प्रेरणा की तरह है, जो फिलहाल कोरोनावायरस के कारण घर पर हैं और कोई एक्सरसाइज और वर्कऑउट नहीं कर पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Immunity Boosting Tips: कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 5 जरूरी पोषक तत्व, जानें स्त्रोत और फायदे
सीनियर सिटीजन के लिए कैसे फायदेमंद है वर्चुअल योगा
वजन कम करने में मदद करता है
बढ़ती हुई उम्र के साथ अक्सर लोगों का चयापचय धीमा पड़ने लगता है। इसलिए वजन को संतुलित रखते हुए खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में घर पर रह कर एक्सरसाइज और वर्कऑउट नहीं करने से शरीर का एक स्वस्थ संतुलन बिगड़ सकता है। वहीं योग और व्यायाम कैलोरी को जलाने में मदद कर सकते हैं और चयापचय को भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप वर्चुअल योगा क्लास करते हुए योग की कुछ मुद्राएं कर सकते हैं।
पुरानी बीमारियों के प्रभाव को कम करता है
मधुमेह, हृदय रोग और हड्डियों से संबंधित बीमारियों जैसे पुरानी जीवनशैली से जुड़े लोगों को व्यायाम करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। ये प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सकता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर कर सकता है। घर पर बैठे रहना, चल न पाना और घर में रूके हुए जीवन से लोगों के स्ट्रेस में भी बढ़ोतरी होती है। वहीं डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए योग करते रहना बेहद जरूरी है। इसलिए ऐसे लोगों को वर्चुअल योगा की मदद लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : सैकेंड हैंड स्मोक ही नहीं सैकेंड हैंड स्ट्रेस भी है खतरनाक, इन 5 संकेतों को देख हो जाएं सावधान
संतुलन में सुधार करता है
नियमित व्यायाम करना शरीर के लचीलापन और समन्वय को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। साथ ही ये शरीर के हर अंग के काम को संतुलि रहने में भी मदद करता है। वहीं जिन लोगों को कोरोनावायरस ने लगभग घर में रोक सा दिया है उनके लिए ये योग शरीरिक और मानसिक रूप से संतुलन बनाने का आसान उपाय है।
नींद की गुणवत्ता में सुधार
ऐसा कहा जाता है कि नियमित शारीरिक गतिविधि से लोगों को जल्दी सो जाने और बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है। यह उन वरिष्ठ नागरिकों के मामले में अधिक है, जो अक्सर सोने में असमर्थता की शिकायत करते हैं या विषम समय पर जागने की कोशिश करते हैं। ऐसे में योग करना एक शारीरिक गतिविधि की तरह होगी, जिसकी मदद से आपको आसानी से नींद आ सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी
घर पर भी नियमित शारीरिक गतिविधि एक स्ट्रेस रिलीवर की तरह हो सकता है, जो आपकी चिंताओं को कम करने में मदद कर सकती है। वहीं ये आपको अधिक आत्मविश्वासी महसूस करा सकती है। पर इन सबसे अलग जब आज हम एक बहुत बड़ी परेशानी के वक्त से गुजर रहे हैं, तो मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने मन को दूसरे कामों में लगाना होगा। इसलिए घर पर रह कर इनडोर गेम्स खेलें, योग करें और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें।
Read more articles on Mind-Body in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।