जैसा कि आप जानते हैं गर्मियों के मौसम में पेट में गैस, एसिडिटी, लू लगने की समस्या, सनबर्न आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए गर्मी के सीजन में खुद को बीमारियों से बचाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। गर्मियों के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। सलाद में प्याज को शामिल करने से आप लू, डाइजेशन संबंधित अन्य समस्या से बच सकते हैं। इस लेख में हम गर्मियों में प्याज को सलाद में शामिल करने के फायदे जानेंगे।
गर्मियों में प्याज के फायदे (Benefits of onion during summers)
हर मौसम में आपको प्याज आसानी से मिल जाएगी। प्याज का सेवन करने से शरीर को विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स के फायदे मिलते हैं। अगर आप गर्मियों के दिनों में प्याज का सेवन करेंगे तो ये शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाएगा-
1. हार्ट के लिए फायदेमंद है प्याज का सेवन (Benefits of onion for heart)
अगर आप गर्मियों में प्याज का सेवन करते हैं तो हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है। प्याज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और हाई बीपी की समस्या से आप बच सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को भी रोजाना प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने में भी प्याज का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- शतावरी और दूध के सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें उपयोग
2. लू से बचाए प्याज का सेवन
लू लगने की समस्या या सनबर्न से बचाव के लिए भी प्याज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। प्याज में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है जिसका सेवन करने से लू लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है। गर्मियों के सीजन में प्याज का सेवन करने से गर्मियों के दौरान होने वाली एलर्जी से छुटकारा मिलता है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसका सेवन करने स्किन एलर्जी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। प्याज में एंटीहिस्टामाइन नामक गुण भी मौजूद होता है जिससे एलर्जी से लड़ने में मदद मिलती है।
3. गर्मियों में एसिडिटी से बचाए प्याज का सेवन (Benefits of onion for stomach)
अगर आप प्याज को सलाद में शामिल करेंगे तो आप डाइजेशन को बेहतर रख सकते हैं। प्याज में फाइबर और प्रिबायोटिक्स के गुण होते हैं जिससे गट हेल्थ अच्छी रहती है और गर्मी के मौसम में एसिडिटी की समस्या नहीं होती। शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए भी प्याज का सेवन किया जा सकता है। गर्मियों में बॉडी जल्दी डिहाइड्रेट हो जाती है और थकान महसूस होने लगती है, इस समस्या से बचने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सिक्किम में हैं बीपी से प्रभावित सबसे ज्यादा मरीज, हेल्थ मिनिस्ट्री के सर्वे में खुलासा, जानें बचाव के टिप्स
4. गर्मियों में हाई बीपी की समस्या से बचाए प्याज
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं, अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो क्रॉनिक डिसीज जैसे कैंसर या हाइपरटेंशन की समस्या से बच सकते हैं। प्याज का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। प्याज में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, ये शरीर के लिए विटामिन सी को बढ़ाने का काम करते हैं। प्याज में सेलेनियम की भी अच्छी मात्रा होती है, अगर आप प्याज का सेवन करेंगे तो आपको मौसमी बीमारियां परेशान नहीं करेंगी।
5. शरीर को ठंडा रखता है प्याज
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। प्याज की तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन करने से शरीर का तापमान ठंडा रह सकता है। गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान घटता-बढ़ता है जिसके कारण लू लग सकती है या बुखार आ सकता है पर इस समस्या से बचने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं।
प्याज में आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं। प्याज में विटामिन सी और बी भी मौजूद होता है। अब जब आपको उसके फायदों की जानकारी हो गई है तो आप प्याज को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।