शरीर को फिट और मन को शांत रखने के लिए आपको अच्छी डाइट फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। एक अच्छी डाइट में आपको भरपूर पोषक तत्वों की मात्रा लेने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप गलत चीजों का सेवन न करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाए। क्योंकि कई बार हम स्वस्थ चीजों के साथ जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन करने लगते है, जिससे शरीर का पाचन तंत्र खराब होने लगता है और हमारा पाचन तंत्र भोजन का पाचन कर उसे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाता है। ऐसे में अनहेल्दी चीजों का सेवन आपके शरीर की सभी प्रक्रियाओं और सिस्टम पर असर डाल सकता है। इसके अलावा इससे आपका ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। आमतौर पर आप अपने लंच में पेटीज, फ्राइज और बर्गर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है लेकिन इसे परेशानी बढ़ सकती है। लंच को भी सुबह के नाश्ते और रात के डिनर की तरह हेल्दी रखने की कोशिश करें।
लंच में इन चीजों को न करें शामिल
1. फ्राई चीजों का सेवन
अक्सर लोग घर से हेल्दी ब्रेकफास्ट तो कर लेते हैं लेकिन लंच के समय कोई ऑर्डर करके खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप कई तरह की फ्राई चीजों का सेवन कर लेते हैं। समोसा, पकौड़ा और चिप्स आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को खराब कर सकता है। इससे आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है, जो आगे चलकर कोलेस्ट्रोल और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। तली-भुनी चीजों की जगह आप फ्रूट्स या हेल्दी चीजों का सेवन करें।
Image Credit- Freepik
2. वेजिटेबल सूप
वैसे तो वेजिटेबल सूप काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन के लिए एक्सपर्ट सलाह भी देने है लेकिन इसका सेवन लंच के समय करना उचित नहीं होता है क्योंकि वेजिटेबल सूप में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें प्रोटीन भी नहीं पाया जाता है। इसके सेवन से आपको बहुत लाभ नहीं होता है बल्कि कुछ ही देर बाद फिर से भूख लग सकती है। इसलिए अगर आप वेजिटेबल सूप पीना चाहते है, तो आपको चिकन सूप या प्रोटीन युक्त सूप का सेवन करना चाहिए।
3. जूस
अब आपको ये बात हैरानी से डाल सकती है कि हमें लंच के समय जूस का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। आमतौर पर सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में जूस को ही रखा जाता है और इसके सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन लंच के समय इसका सेवन आपके लिए पेट से संबंधित समस्याएं खड़ी कर सकता है। दरअसल जूस के सेवन से पेट में एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। साइट्रिक जूस के सेवन से एसिड बनने की समस्या होती है। इसके अलावा जूस बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्फ और पानी के कारण आपको हैपेटाइटिस की परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढें- वजन घटाने के लिए दोपहर के खाने में शामिल करें ये 10 चीजें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म तो तेजी से बर्न होगा फैट
4. मैदा से बनी चीजें
मैदा आपके पाचन तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। दोपहर के खाने में कई लोग कुछ बाहर का खाने की इच्छा में पराठे, चाउमिन, पास्ता, बर्गर आदि खाकर पेट भर लेते हैं लेकिन इन सभी चीजों में पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन के अभाव के कारण यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए लंच के समय मैदा से बनी चीजों का सेवन न करें।
Image Credit- Freepik
5. सैंडविच
कई लोग दोपहर के खाने के समय सैंडविच खाना हेल्दी समझते है। ऐसे सैंडविच काफी अच्छा विकल्प हो सकता है लेकिन लंच के समय इसका सेवन न करें क्योंकि सैंडविच आपने सुबह ही बनाया होगा और इसमें कटे हुए सब्जियों का उपयोग होता है या फिर आप मेयो और चीज का इस्तेमाल करते होंगे, जो बैक्टीरिया के वाहक बन सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version