गर्मी में जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायबिटीज रोगियों के लिए है वरदान

गर्मी में जामुन के सेवन से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती है। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायबिटीज रोगियों के लिए है वरदान

गर्मी के दिनों में जामुन के सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखने के लिए साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत बनाता है। साथ ही कब्ज और दिल की कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है। गर्मियों में यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। जामुन एक रसीला फल है, जिसे खाने के बाद प्यास कम लगती है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बना रहता है। दरअसल जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में विटामिन बी जैसे थियामिन, राइबोफ्लेविन, फॉलिक एसिड, नियासिन, विटामिन बी6 आदि पाए जाते हैं। यह आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। 

गर्मी में जामुन खाने के फायदे 

1. हीमोग्लोबिन में सुधार करता है

गर्मी में जामुन के सेवन से हीमोग्लोबिना बढ़ता है। विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन बहुत फायदेमंद होता है। यह हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने के साथ, आपके शरीर से सभी अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। जामुन में मौजूद आयरन खून को साफ करने में भी मदद करता है। 

2. जामुन में कसैले गुण होते हैं

जामुन में एस्ट्रिंजेंट गुण होता है, जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर कर सकता है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह आपकी त्वचा को तरोताजा और साफ रखने में मदद करेगा। खाने के अलावा आप स्किन पर जामुन फेसपैक भी लगा सकती है। 

jamun-benefits-summer

Image Credit- Freepik

3. त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन के सेवन से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और इसमें निखार भी आता है। यह हीमोग्लोबिन की संख्या में सुधार करता है, जिससे रक्त का प्रवाह सभी अंगों तक अच्छे से हो पाता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए और सी आपकी आंखों और स्किन के लिए फायेदमंद होता है। यह आपकी स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। 

4. हृदय रोगों को रखे दूर 

पोटैशियम से भरपूर जामुन आपके दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपके शरीर में पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखता है। यह आपकी धमनियों को आराम पहुंचाता है। जिससे रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके और किसी प्रकार का खतरा न रहे। 

इसे भी पढ़ें- जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

5. मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाए

जामुन आपके मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और इसका उपयोग मसूड़ों से रक्तस्राव को रोकने के लिए किया जा सकता है। आप पत्ते को सुखाकर फिर इसे टूथ पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मसूड़ों से खून बहने और संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसकी पेड़ के छाल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे मुंह के छाले ठीक हो सकते हैं। 

jamun-benefits-summer

Image Credit- Freepik

6. इंफेक्शन कम करे

जामुन में जीवाणुरोधी, संक्रमण-रोधी और मलेरिया-रोधी गुण होते हैं। जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड भी होते हैं। यह सभी तत्व आपको संक्रमण से दूर रहने में मदद कर सकते हैं। 

7. डायबिटीज में फायदेमंद

जामुन डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है। अगर आपको अधिक पेशाब और प्यास लगती है, तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं। गर्मी में इससे डिहाईड्रेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। मधुमेह के इलाज के लिए पेड़ के बीज, छाल और पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। इससे भी काफी लाभ होता है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

ज्‍यादा या कम नमक का सेवन होता है अनहेल्‍दी, जानें कैसे पता लगाएं क‍ितना नमक खा रहे हैं आप

Disclaimer