Pushup or Pullup Which is Better For Health: फिटनेस की दुनिया में पुशअप और पुलअप दोनों ही ऐसी एक्सरसाइज हैं जो शरीर को मजबूत और फिट बनाने में मदद करती हैं। यह दोनों वेट-बियरिंग एक्सरसाइज हैं, जिनका असर पूरे शरीर पर होता है। लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से कौन-सी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद है? इसका जवाब आपके फिटनेस गोल्स, शारीरिक ताकत और आपकी प्रैक्टिस पर निर्भर करता है। अगर आप अपनी छाती, कंधे और ट्राइसेप्स को मजबूत बनाना चाहते हैं तो पुशअप आपकी पहली पसंद हो सकती है। वहीं, पुलअप पीठ, बाइसेप्स और कंधों को टोन करने के लिए बेस्ट मानी जाती है। दोनों एक्सरसाइज को घर पर बिना किसी मशीन के भी किया जा सकता है, जिससे ये काफी आसान बन जाती हैं। इस लेख में जानेंगे कि सेहत के लिए पुशअप ज्यादा असरदार है या पुलअप। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की निवासी और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
पुशअप या पुलअप में से क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प?- Pushup or Pullup Which is Better For Health
पुशअप्स और पुलअप्स के फायदे समझने के लिए हमें उनके फायदे और शरीर पर असर को विस्तार से जानना होगा। दोनों ही एक्सरसाइज मांसपेशियों की सहनशक्ति बढ़ाती हैं और बॉडी पॉश्चर को सुधारने में मदद करती हैं। आइए, इन दोनों एक्सरसाइज के फायदों और इनके बीच के अंतर को समझते हैं ताकि आप अपने स्वास्थ्य के लिए सही चुनाव कर सकें।
पुशअप के फायदे- Pushup Benefits in Hindi
- पुशअप करने से छाती और कंधे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
- इस एक्सरसाइज से ट्राइसेप्स और शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है।
- सही मुद्रा में पुशअप करने से पेट की मांसपेशियां भी टोन होती हैं।
- यह कार्डियो एक्सरसाइज जैसी कसरत है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
- इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है।
पुलअप के फायदे- Pullup Benefits in Hindi
- पुलअप एक्सरसाइज करने से बैक मसल्स को टोन करती हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
- यह बाइसेप्स के आकार को बढ़ाने में मदद करती है।
- पुलअप से आपकी पकड़ मजबूत होती है, जो रोजमर्रा के कामों में फायदेमंद साबित होती है।
इसे भी पढ़ें- 56 साल के आर्मी जनरल ने बिना रुके 60 सेकेंड में लगाए 25 पुल-अप्स, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे
पुशअप और पुलअप: कौन-सी एक्सरसाइज को चुनें?- Pushup VS Pullup
अगर आप बॉडी वेट एक्सरसाइज में नए हैं, तो शुरुआत पुशअप से करना बेहतर है क्योंकि यह आसान है और इसमें संतुलन बनाना आसान होता है। पुलअप्स उन लोगों के लिए हैं जो थोड़ी एडवांस्ड फिटनेस लेवल पर हैं। सबसे अच्छा तरीका है कि आप दोनों एक्सरसाइज को अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करें। इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होंगी और फिटनेस का संतुलन बना रहेगा। पुशअप्स छाती, कंधे, और ट्राइसेप्स को मजबूत करती हैं, जबकि पुलअप एक्सरसाइज पीठ, बाइसेप्स और कंधों पर ज्यादा ध्यान देती हैं।
पुशअप और पुलअप दोनों ही सेहत के लिए बेहतरीन हैं। एक को दूसरे से बेहतर कहना गलत होगा क्योंकि ये दोनों अलग-अलग मांसपेशियों को टारगेट करती हैं। अपने फिटनेस लक्ष्यों और शरीर की जरूरतों के आधार पर सही चुनाव करें, और दोनों को सही ढंग से करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।