एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। रोजाना एक्सरसाइज करके आप चुस्त और दुरुस्त रह सकते हैं। इसके लिए आप क्लाइंबिंग रोप पुलअप्स कर सकते हैं। इसे करने से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि, मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और आपको बेहतर फिजीक भी मिलती है। चलिए फिटनेस ट्रेनर और एक्सपर्ट खुशबू पटानी से जानते हैं क्लाइंबिंग रोप पुलअप्स करने से होने वाले फायदे और तरीके के बारे में।
क्लाइंबिंग रोप एक्सरसाइज के फायदे
- क्लाइंबिंग रोप एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ ही साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
- इसका अभ्यास करने से भुजाएं मजबूत होने के अलावां हाथों की ग्रिप भी बेहतर होती है।
- यह एक्सरसाइज शरीर के उपरी हिस्से को मजबूत और टोंड करने में मदद करता है।
- इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ ही मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होती है।
- अगर आप फैट बर्न करना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
View this post on Instagram
क्लाइंबिंग रोप पुलअप्स करने का तरीके
- खुशबू पटाने के मुताबिक इसे करने के लिए आपको सबसे पहले किसी उंचाई वाली जगह पर एक मोटी रस्सी बांधनी है।
- इसके बाद शुरुआत में अपने हाथों की पकड़ बनाकर उससे धीरे-धीरे उपर की ओर जाएं।
- ध्यान रहे शरुआत में आपको ज्यादा उपर नहीं जाना है। इसके बाद धीरे-धीरे करके नीचे की ओर आएं।
- अब आपको रस्सी को टाइट पकड़कर जंप करनी है। इसके 3 से 4 सेट्स करें।
इसे भी पढ़ें - सीढ़ियां चढ़ते समय दिक्कत हो तो रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मजबूत बनेंगी पैरों की मसल्स और दूर होगा दर्द
बरतें ये सावधानियां
- अगर आपने हाल ही में शरीर के किसी हिस्से की सर्जरी कराई है तो इसे करने से बचें।
- अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे करने से बचें।
- अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर ऑस्टियोअर्थराइटिस से परेशान हैं तो इसे करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
- इस एक्सरसाइज को शुरुआत में एक्सपर्ट की देखरेख में करें। इससे इंजरी होने का खतरा कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version