Expert

सीढ़ियां चढ़ते समय दिक्कत हो तो रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मजबूत बनेंगी पैरों की मसल्स और दूर होगा दर्द

सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ हो रही है, तो आप इन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
सीढ़ियां चढ़ते समय दिक्कत हो तो रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मजबूत बनेंगी पैरों की मसल्स और दूर होगा दर्द


लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसी सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स देते रहते हैं। कई लोग तो अपने वर्कआउट रूटीन में भी सीढियां चढ़ते-उतरते हैं। लेकिन कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द होता है, तो कोई घुटने के दर्द से परेशान रहता है। इसके अलावा, कुछ लोगों की सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने लगती है। अगर आपको भी सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ होती है, तो आप रोजाना इन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको पैरों और घुटनों के दर्द में काफी आराम मिलेगा। साथ ही, मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी। आइए, योबिक्स वर्कआउट की फिटनेस एक्सपर्ट कविता नालवा से जानते हैं-

exercise squats

1. रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज करें

स्क्वाट्स करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना स्क्वाट्स करेंगे, तो इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। साथ ही, दर्द और सूजन में भी आराम मिलेगा। अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपके पैरों में दर्द होता है या आप सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते हैं, तो ऐसे में आपको स्क्वाट्स एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। स्क्वाट्स करने से पैरों, घुटनों, कमर और पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, शरीर में रक्त का प्रवाह भी तेज होता है। रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में होता है दर्द? ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

2. चेयर डिप्स एक्सरसाइज करें 

अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपको तकलीफ होती है, तो आप रोजाना चेयर डिप्स एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर्फ कुर्सी की जरूरत पड़ती है। इस एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है। हालांकि, शुरुआत में आपको इस एक्सरसाइज को करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।  चेयर डिप्स एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे मांसपेशियां स्ट्रेच होती है और फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। रोजाना इसे करने से घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

3. साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करें

सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों या घुटनों में दर्द हो, तो आप इससे बचने के लिए साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। इसके लिए आप एक मैट पर लेट जाएं। अब करवट लें और दाई तरफ सिर रखें। इस दौरान अपने पैरों को पूरा सीधा रखें। बाएं हाथ को जमीन पर रखें। इसके बाद बाई टांग को ऊपर रखें और दाई टांग को लाकर रखें। आप इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहरा सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आपके पैरों की मसल्स भी स्ट्रेच होंगी।

Read Next

बेहद फिट दिखती हैं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

Disclaimer