Doctor Verified

सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Reason For Knee Pain While Climbing Stairs: घुटनों में दर्द के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण


Reason For Knee Pain While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ने व उतरने में आपको भी परेशानी महसूस होती है? क्या इस दौरान आपको घुटनों का दर्द परेशान करता है? तो आपको बता दें कि यह घुटनों से जुड़ी किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। इसलिए हमें कभी भी घुटनों के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह भविष्य में आपके स्थिति को अधिक गंभीर बना सकता है। जिन लोगों को सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द की समस्या होती है, वे अक्सर पूछते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों होता है या इसके क्या कारण हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. दुआ स्पेशलिटी क्लिनिक के डॉ. अपूर्व दुआ (Sports injury and Joint Replacement Specialist) से बात की। इस लेख हम आपको सीढ़ियां चढ़ते समय होने वाले दर्द के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारण, इसका इलाज और बचाव के उपाय बता रहे हैं।

Reason For Knee Pain While Climbing Stairs in hindi

सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द का कारण- Reason For Knee Pain While Climbing Stairs In Hindi

डॉ. अपूर्व दुआ के अनुसार, "घुटने में होने वाले दर्द मुख्य रूप से दो कारणों की वजह से होता है। पहला कि आपके लिंगामेंट्स में चोट लगी है और दूसरा आपके घुटनों की कटोरी पीछे वाले हड्डी के बीच गैप और आसपास दर्द, इस स्थिति को पेटेलोफीमोरल पेन (Patellofemoral Pain) कहते हैं।

लिगामेंट इंजरी

यह घुटने में दर्द का एक आम कारण है, जिसका सामना आप सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय कर सकते हैं। इसके अलावा, कई बार घुटने के जोड़ में दोनों हड्डियों के बीच गैप कम होना जिसे ऑस्टियोआर्थराइटिस भी कहते हैं, घुटने में दर्द का कारण बन सकता है।

पेटेलोफीमोरल पेन

यह स्थिति चोंड्रोमलेशिया पटेला के कारण देखने को मिलती है। यह तब होता है जब घुटने की कटोर के पीछे की रेखा वाली चिकनी हो जाती है। साथ ही नरम होकर टूटने लगती है। ऐसे में आप जब आपका घुटना मुड़ता और सीधा होता है, तो आपकी कटोरी के ऊपरी पैर की हड्डी के नीचे की ओर खिसकती है। इस दौरान व्यक्ति को घुटनों में अधिक रगड़ और घर्षण का अनुभव होता है। इससे जोड़ों में जलन भी देखने को मिल सकती है।"

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों के दर्द से बचने के उपाय- How to Prevent knee pain while climbing stairs

  • सीढ़ियां चढ़ते समय पूरा पैर नीचे रखें। हर एक कदम आगे बढ़ाते समय अपने पैर को पूरा जमीन पर टिकने दें।
  • पैर की उंगलियों और घुटने हमेशा एक ही दिशा में आगे बढ़ने चाहिए।
  • एक ही पैर पूरे शरीर का भार न डालें।
  • जब भी अगला कदम आगे बढ़ाएं, तो अपनी एड़ी की मदद लें, उंगलियों पर भार न डालें।
  • सीढ़ियों पर चढ़ते समय हैंडरेल का प्रयोग करें या किसी अन्य  सपोर्ट की सहायता लें। इससे घुटनों पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है।
  • अच्छी स्पोर्ट्स और गद्दे वाले जूते पहनें, जिनमें आर्क सपोर्ट होता है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों में दर्द हो तो करें ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

घुटने के दर्द का इलाज- Knee Pain Treatment In Hindi

  • कुछ दवाएं और इंजेक्शन
  • वजन कम करना
  • कुछ मामलों में लिगामेंट इंजरी होने पर दूरबीन की मदद लिगामेंट की सर्जरी की जा सकती है
  • पेटेलोफीमोरल पेन में घुटने की घिसी हुई कटोरी को फिर से साफ किया जा सकता है। साथ ही इसमें प्लास्टिक या धातु की प्लेट भी लगाई जा सकती है।
  • अगर घुटना अधिक डैमेज हो गया है, तो इसे नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की मदद से ट्रांसप्लांट भी किया जा सकता है।

(With Inputs: Dr. Apoorv Dua - Sports injury and Joint Replacement Specialist , Dr. Dua’s speciality Clinic, GK 2)

Read Next

सिगरेट जितना ही नुकसानदायक होता है वेपिंग, जानें इससे छुटकारा पाने के खास टिप्स

Disclaimer