टेनिस की जानी मानी खिलाड़ी सानिया मिर्जा खेल में अपने दमदार प्रदर्शन के साथ ही आकर्षक फिजीक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहत हैं। सानिया खेल के साथ अपनी बॉडी को मेनटेन रखने के लिए भी पूरा समय निकालती हैं। सानिया एक्सरसाइज और डाइट को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं। चलिए जानते हैं सानिया मिर्जा के फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में।
सानिया मिर्जा का फिटनेस रूटीन
सानिया 37 साल की होने के बावजूद फिटनेस के मामले में 20 से 30 वर्षीय युवाओं को मात दे रही हैं। अपनी मस्कुलर फिजीक और टोंड बॉडी को मेनटेन रखने के लिए वे सुबह 6 बजे उठकर फीजिकल ट्रेनिंग करती हैं। वे नियमित तौर पर खुद को कम से कम 5 से 6 घंटे फीजिकल ट्रेनिंग में व्यस्त रखती हैं। इसके अलावां सानिया सुबह 8 से 10:30 बजे तक अपने टेनिस की प्रेक्टिस करती हैं। वहीं, दोपहर में 2 से 4:30 बजे एक बार फिर से वे टेनिस कोर्ट में प्रेक्टिस और फीजिकल ट्रेनिंग के लिए जाती हैं।
कई प्रकार की एक्सरसाइज करती हैं सानिया
सानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे दिनभर में कई प्रकार की एक्सरसाइज करती हैं। इसकी शुरुआत वे हल्के वार्म अप के साथ करती हैं। यही नहीं वे 20 से 25 मिनट की स्पीड ट्रेनिंग और रनिंग करती हैं। इसके साथ ही हेवी वेट ट्रेनिंग और हैवी जंपिंग आदि जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहती हैं। सानिया कोर एक्सरसाइज के साथ ही साथ स्क्वैट्स, बंजी जंपिंग, पुशअप्स, पुलअप्स और बर्पी आदि भी करना पसंद करती हैं। वे हफ्ते में कम से कम 3 से 4 दिन जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं।
इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए जॉगिंग या एक्सरसाइज, क्या करना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
फिटनेस को लेकर काफी अनुशाषित रहती हैं सानिया
सानिया अपने फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान को लेकर काफी अनुशाषित रहती हैं। वे 5 से 6 घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद एक हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं और दिनभर में 8 घंटे की हेल्दी नींद लेना भी पसंद करती हैं। सानिया बाहर का कुछ भी खाने के बजाय घर का बना खाना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। जिसमें वे सब्जियों, फलों औैर हाई प्रोटीन डाइट पर ज्यादा ध्यान देती हैं।