What are the Benefits of Pull Ups in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। रणबीर फिट रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में वे किसी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं। 42 वर्षीय रणबीर कपूर फिटनेस के मामले में 25 से 30 वर्षीय युवाओं को भी मात दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हैंड क्लैप पुलअप्स किया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख फैंस फिटनेस के प्रति मोटिवेट हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पुल-अप्स मशीन पर क्लैप करते हुए पुलअप्स लगा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या होता है हैंड पुलअप्स और इस एक्सरसाइज को करने के फायदे।
क्या होता है हैंड क्लैप पुलअप्स? (What is Clapping Pull-Ups in Hindi)
हैंड क्लैप पुलअप्स एक प्रकार का पुलअप्स होता है, जिसे करने से सेहत को कई तरीकों से फायदे मिलते हैं। इस पुलअप को भी आम पुलअप्स की तरह ही किया जाता है। इसे करने के दौरान भी आपको हाथों को पुलअप्स मशीन पर लगाकर शरीर को उपर की ओर उठाना चाहिए।
View this post on Instagram
हैंड क्लैप पुलअप्स करने के फायदे (What are the benefits of pull-ups in Hindi)
- हैंड क्लैप पुलअप्स करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- हैंड क्लैप पुलअप्स करने से कोर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और मसल्स मजबूत होती हैं।
- इस पुलअप्स को करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है साथ ही बॉडी एक्टिव भी रहती है।
- पुलअप्स करने से आपको एकाग्रता बढ़ती है साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।
- इसे करने से बाइसेप्स बढ़ने के साथ-साथ कंधे भी मजबूत होते हैं।
इसे भी पढ़ें - एक्टर वरुण धवन ने पुल-अप्स करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज के फायदे
हैंड क्लैप पुलअप्स करने का सही तरीका (How to do Clapping Pull-Ups in Hindi)
हैंड क्लैप पुलअप्स करने के लिए आपको एक रॉड या पुलअप्स मशीन पर लटकना होता है। आपको हाथों के बलपर लटकर शरीर को उपर उपर की ओर उठाना चाहिए। शरीर को उपर की ओर उठाकर आपको दोनों हाथों को आपस में जोड़कर ताली बजानी है। इसके बाद आपको नॉर्मल पुलअप्स की तरह ही करना है।