राहुल गांधी का मार्शल आर्ट करते हुए वीडियो वायरल, एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्यों जबरदस्त है ये आर्ट फॉर्म

Japanese Martial Arts Benefits: राहुल गांधी ने हाल ही में एक जैपनीज मार्श आर्ट्स का अभ्यास किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
राहुल गांधी का मार्शल आर्ट करते हुए वीडियो वायरल, एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्यों जबरदस्त है ये आर्ट फॉर्म


Japanese Martial Arts Benefits: फिट रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना बेहद जरूरी होता है। फिर चाहे आप योग, प्राणायाम, एक्सरसाइज या मार्शल आर्ट्स ही क्यों नहीं कर रहे हों। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह अभ्यास करना काफी जरूरी है। कांग्रेस के नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी काफी फिट और यंग दिखाई देते हैं। हाल ही में राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे है। राहुल ने नेश्नल स्पोर्ट्स डे पर यह वीडियो जारी किया। वीडियो में वे जापानी मार्शल आर्ट्स जिउ जित्सु और एकिदो करते हुए नजर आ रहे हैं। 

क्या होता है जिउ- जित्सु मार्शल आर्ट्स? 

जिउ- जित्सु एक प्रकार की जापानी मार्शल आर्ट्स है, जो आमतौर पर सेल्फ डिफेंस के तौर पर लोगों को सिखाई जाती है। हालांकि, इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। इस मार्शल आर्ट्स को करने के दौरान आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके तहत आपको अपने सामने वाले के पैरों में लॉक लगाकर या उसे पकड़कर रखना होता है ताकि वह आपपर अटैक न कर सके। 

जापानी मार्शल आर्ट्स को करने के फायदे 

  • यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल के मुताबिक जापानी आर्ट्स जिउ- जित्सु करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 
  • इस ट्रेनिंग या अभ्यास को करने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और नींद भी अच्छी आती है। 
  • इस मार्शल आर्ट्स को करने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं। 
  • इस मार्शल आर्ट्स को करने से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ शरीर और दिमाग का तालमेल भी अच्छा रहता है। 
  • इससे आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें - मार्शल आर्ट करते समय हाथों की गति को बढ़ाने के लिए करें ये 3 अभ्यास

कैसे करें जिउ- जित्सु मार्शल आर्ट्स? 

  • जिउ- जित्सु मार्शल आर्ट्स को करने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। 
  • इसके लिए आपको अपने को-बॉक्सर या साथी को गिराकर उसके पैर को पकड़ना होता है। 
  • अब आपको उसकी छाती और हाथों को लॉक करना है, जिससे वह आपके ऊपर अटैक नहीं कर सके। 

 

Read Next

पेल्विक फ्लोर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं ये 3 एक्सरसाइज, जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version