पुणे में 50 प्रतिशत पहुंचा डेंगू का पॉजिटिविटी रेट, जून में सामने आए 157 मामले

NIV के मुताबिक पुणे में डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इस इस साल डेंगू के 487 संदिग्ध मामले पाए गए हैं। आइये जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुणे में 50 प्रतिशत पहुंचा डेंगू का पॉजिटिविटी रेट, जून में सामने आए 157 मामले


बारिश का मौसम आने से वेक्टर बोर्न डिजीज जैसे डेंगू, मलेरिया और हैजा आदि बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पुणे में पिछले कुछ दिनों से हैजा और जीका वायरस तेजी से पैर पसार रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों से डेंगू के मामले भी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। नेश्नल इंस्टीट्यूट ऑफ वीरोलजी (NIV) के मुताबिक पुणे में डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। पुणे के नगर निगम हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस इस साल डेंगू के 487 संदिग्ध मामले पाए गए हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

पिछले महीने आए डेंगू के 157 मामले 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने यानि जून में पुणे में डेंगू के 157 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। महीनेभर में इतने मामले देखकर प्रशासन भी डेंगू की तैयारियों के लिए सख्त हुआ है। NIV की डेंगू और चिकनगुनिया डिपार्टमेंट की ग्रुप लीडर डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने कहा कि डिपार्टमेंट पुणे समेत कई  राज्यों से हर साल डेंगू और चिकनगुनिया के 4 से 5 हजार सैंपल इकठ्ठे किए जाते हैं। पिछले महीने डेंगू के 100 नमूनों में से आधों का पॉजिटिविटी रेट 50 प्रतिशत तक थे। 

डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए क्या खाना चाहिए? 

  • डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए आपको डाइट में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में प्लेटलेट्स की कमी न हो। 
  • जल्दी रिकवर होने के लिए आपको नारियल पानी, कीवी, अनार और सब्जियों का जूस पीना चाहिए। 
  • इसके लिए आप पालक, ब्रोकली और पपीते की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।  

डेंगू का बुखार उतरने के बाद भी बरतें सावधानी 

  • डेंगू का बुखार उतरने के बाद आपको अपने खान-पान को लेकर सावधान रहना है। 
  • ऐसी स्थिति में कई बार दोबारा बुखार चढ़ सकता है, इसलिए समय-समय पर बुखार नापते रहें। 
  • बुखार उतरने के बाद भी अगर आपको पेट में दर्द या फिर गले में खराश जैसी समस्या होती है, तो चिकित्सक से संपर्क करें। 

Read Next

पिता द्वारा Fish Oil Supplement खाने से बच्चों में कम होगा मोटापे का खतरा, मेटाबॉलिक हेल्थ भी रहेगी सही: स्टड

Disclaimer