महाराष्ट्र में इस साल मानसून से पहले ही बढ़े डेंगू के मामले, इससे बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

महाराष्ट्र में इस साल मानसून आने से पहले ही डेंगू की शुरुआत हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस बार महाराष्ट्र में डेंगू के मामले 40 प्रतिशत ज्यादा बढ़े हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महाराष्ट्र में इस साल मानसून से पहले ही बढ़े डेंगू के मामले, इससे बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स


गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मानसून गर्मी से राहत तो जरूर देता है, लेकिन मानसून ठहरने के कुछ दिनों बाद ही डेंगू अपना कहर बरपाना शुरु कर देता है। लेकिन महाराष्ट्र में तो मानसून आने से पहले ही डेंगू की शुरुआत हो चुकी है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के कई जगहों पर मानसून आने से पहले ही डेंगू के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हेल्थ ऑफिशियल्स के मुताबिक राज्य की कई सोसाइटी में डेंगू के मच्छर पनपते हुए देखे जा रहे हैं। 

40 प्रतिशत तक बढ़े मामले 

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल मई 2023 की तुलना में अगर देखा जाए तो इस साल मई 2024 तक डेंगू के मामलों में 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इस साल जनवरी से लेकर मई तक डेंगू के मामले 40 प्रतिशत तक बढ़ते हुए नजर आए हैं। महाराष्ट में 7 मई तक डेंगू के 1755 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, पिछले साल अब तक डेंगू के 1237 मामले ही सामने आए थे। 3 दिन पहले नागपुर जिले में डेंगू के बुखार के चलते एक 17 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 

23 जिलों में बढ़े मामले 

डेंगू के मामले इस साल अब तक कुल 23 जिलों में देखे जा चुके हैं। हालांकि, मुंबई में पिछले साल की तुलना में इस बार थोड़े कम मरीज मिले हैं। मुंबई में साल 2023 में अबतक 335 मामले देखे गए थे, वहीं इस बार यह संख्या घटकर 285 हो गई है। कुछ जिलों में डेंगू के मामले में 55 तो कुछ में 70 प्रतिशत की बढ़त भी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इससे सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें - Dry Mouth in Dengue: क्या डेंगू में मुंह सूख जाता है? जानें इसका कारण और बचाव के तरीके

डेंगू से बचने के तरीके 

  • डेंगू से बचने के लिए सबसे पहले अपने घर की साफ-सफाई करें और किसी बर्तन या फिर पानी की टंकी में पानी जमा न होने दें। 
  • इसके लिए आप मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • डेंगू से बचने के लिए फुल बाजू के कपडे़ पहनें और घर के दरवाजे, खिड़कियों को बंद रखें। 
  • इसके लिए आप मच्छरदानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

डिहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी शाहरुख खान की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Disclaimer