भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के मामले, जानें राज्यों का हाल

Vector Borne Diseases in India: इस साल भारत में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। आइये जानते हैं राज्यों का हाल।   
  • SHARE
  • FOLLOW
भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के मामले, जानें राज्यों का हाल

Vector Borne Diseases in India: बारिश आने के साथ ही भारत में हर साल वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा बढ़ने लगता है। हर साल देश में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू आदि के मामले बढ़ते हैं। देश में एक ओर जहां एमपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों ने भी चिंता का माहौल बना रखा है। देश के कई राज्यों में यह बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। डेंगू के चलते तो इस साल दो लोगों की मौत तक हो चुकी है। वहीं, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के मरीज भी कुछ कम नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कई राज्यों में मरीज इन मामलों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। आइये जानते हैं किन देशों में क्या है हाल। 

बढ़े डेंगू के मामले

डेंगू के मामले तेजी से पैर पसार रही है। तमिलनाडु में पिछले 9 महीनों में डेंगू के 14 हजार मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 7 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, पंजाब के चंदीगढ में डेंगू के 722 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है, जिसमें से करीब 500 मामले पंचकुला और कुछ मोहाली से सामने आए हैं। मनीपुर में सितंबर माह में डेंगू के 230 मामले तो अगस्त में 148 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। आंकड़ों की मानें तो जम्मू कश्मीर में इस साल डेंगू के 1056 मरीज मिले हैं। हालांकि, दिल्ली में इस साल पिछले बार की तुलना में मरीजों की संख्या थोड़ी कम है। इस साल दिल्ली में डेंगू के 675 मरीजों की पुष्टि हुई है। 

स्वाइन फ्लू ने भी बढ़ाई चिंता 

भारत में स्वाइन फ्लू के मामलों में भी तेजी देखी गई है। नेश्नल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक इस साल स्वाइन फ्लू के मामले भी देश में तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक गुजरात, पंजाब और केरल में H1N1 इंफ्लुएजा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस साल स्वाइन फ्लू के 1402 मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढे़ं - Elisa Test: एलिसा टेस्ट क्या है? जानें डेंगू की जांच के लिए कब पड़ती है इस टेस्ट को करवाने की जरूरत

चिकनगुनिया और मलेरिया के भी मामलों में तेजी 

चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुणे और महाराष्ट्र में इसके मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। इस साल पुणे में चिकनगुनिया के 225 मामले सामने आए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले बढ़े हैं। 

Read Next

ऑपरेशन के बाद जोधपुर की RAS प्रियंका बिश्नोई का निधन, एनेस्थीसिया की ज्यादा डोज बनी वजह

Disclaimer