
Mumbai Faces Surge in Diseases during Monsoon: मानसून चिलचिलाती गर्मी से जरूर राहत दिलाता है, लेकिन मानसून आने के साथ ही वेक्टर बोर्न डिजीज यानि बारिश में होने वाली बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। मुंबई में आमतौर पर मानसून में कई बीमारियां बढ़ जाती हैं। मुंबई नगर निगम (BMC) की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में कई बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis)और स्वाइन फ्लू आदि जैसे मामले बढ़े हैं। इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। हालांकि, मुंबई में यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले साल भी लोग इस स्थिति का सामना कर चुके हैं।
1300 से भी ज्यादा मामले आए सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश आने के बाद से ही मुंबई में इन बीमारियों ने तेजी से पैर पसारना शुरु कर दिया है। जिसके चलते शहर में अबतक कुल 1300 से भी ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। शहर में डेंगू के 166, गैस्ट्रोएंटेरेटाइटिस (gastroenteritis) के 694, मलेरिया के 282 और 53 मामले स्वाइन फ्लू के भी देखे गए हैं। वहीं, कुछ मरीज लेप्टोस्पायरोसिस के भी शिकार हुए हैं। इन मरीजों की संख्या महज 15 दिनों के भीतर तेजी से बढ़ी है।
इसे भी पढ़ें - मानसून में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
मरीजों के लिए बढ़ाई सुविधाएं
मुंबई में मरीजों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी सख्त है। इसे देखते हुए मरीजों की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, जिससे उनके इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए बीएमसी द्वारा मरीजों के लिए अस्पतालों में 3 हजार बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए शाम 4 से 6 बजे की ओपीडी की भी शुरुआत की गई है।
मानसून में बीमारियों से कैसे बचें?
- मानसून में खुद को बीमारियों से बचाए रखने के लिए बारिश के गंदे पानी के संपर्क में आने से बचें।
- इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि घर के आस-पास मच्छर पैदा न हों।
- मानसून में स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान दें। इससे संक्रमण हो सकता है।
- कोशिश करें कि मानसून के दिनों में केवल उबला हुआ पानी पिएं और जंक फूड्स खाने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version