दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है डेंगू का कहर, एक हफ्ते में मिले 300 से ज्यादा नए मरीज

Dengue Cases in Delhi: दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 300 से ज्यदा मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। इसके साथ ही मलेरिया और चिकनगुनिया के भी मामले बढ़ रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है डेंगू का कहर, एक हफ्ते में मिले 300 से ज्यादा नए मरीज

Dengue Cases in Delhi: डेंगू पिछले कुछ दिनों से भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। डेंगू के मामले देश के कई राज्यों में देखे जा रहे हैं। तमिलनाडु, मनिपुर, मिज़ोरम, चेन्नई, चंदीगढ़, पंचकुला और बंगाल जैसे कई राज्य और शहर हैं, जहां बड़ी संख्या में डेंगू के मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं, दिल्ली में भी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में डेंगू के केवल 675 मामले थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते में डेंगू ने दिल्ली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में एक हफ्ते में 300 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि की गई है। 

एक महीने में मिले 363 मामले 

आधिकारिक डेटा के मुताबिक एक महीने में डेंगू के 363 नए मरीज पाए गए हैं। जबकि, साल 2023 में यह संख्या इस समय पर 294 के आस-पास थी। वहीं, अब डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 1229 हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक डेंगू को लेकर एक बार फिर से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है ताकि इसे और बढ़ने से रोका जा सके। अस्पतालों में भी इससे निपटने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। तमिलनाडु में पिछले 9 महीनों में डेंगू के 14 हजार मरीज मिले हैं। जिसमें से 7 की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें - शरीर के इन 3 अंगों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है डेंगू, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

चिकनगुनिया और मलेरिया ने भी बढ़ाई चिंता 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेंगू के साथ-साथ दिल्ली में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अबतक चिकनगुनिया के 43 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि साल 2023 में यह संख्या 400 से भी ज्यादा थी। वहीं, बात करें अगर मलेरिया की तो मलेरिया के मामलों में भी तेजी देखी गई है। इस साल दिल्ली के साउथ और वेस्ट जोन से डेंगू के ज्यादा मामले मिले हैं, जिसमें से नजफगढ़ से डेंगू के 180 मरीज सामने आए हैं।

 

Read Next

थोड़ी मात्रा में शराब पीना भी ब्रेन हेल्थ को पहुंचा सकता है नुकसान, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer