Doctor Verified

शरीर के इन 3 अंगों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है डेंगू, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Organs Affected by Dengue: आजकल डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जोड़ों में दर्द और बुखार, इसके आम लक्षण हैं। यह शरीर के कुछ अंगों को भी प्रभावित करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के इन 3 अंगों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है डेंगू, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Organs Affected by Dengue in Hindi: दिल्ली समेत कई राज्यों में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू, एक मच्छर जनित बीमारी है। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। डेंगू मच्छर के काटने के 1-2 सप्ताह के अंदर, इसके लक्षणों का अनुभव हो सकता है। तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान, कमजोरी और त्वचा पर चकत्ते, डेंगू के आम लक्षण होते हैं। डेंगू से शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित हो सकते हैं। जब डेंगू की शुरुआत होती है, तो इससे त्वचा प्रभावित हो सकती है। वहीं, डेंगू के लक्षण गंभीर होने पर, लिवर और रक्त प्रणाली भी प्रभावित हो सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से विस्तार से जानते हैं डेंगू से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

डेंगू से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है?- Which Organs are Affected by Dengue in Hindi

1. त्वचा

डेंगू में त्वचा सबसे अधिक प्रभावित हो सकती है। दरअसल, डेंगू होने पर त्वचा पर लाल चकत्ते नजर आने लगते हैं। लाल चकत्ते या रैशेज, डेंगू के आम लक्षण है। इन पर खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है। यानी डेंगू बुखार में त्वचा पर असर पड़ सकता है। अगर आपको अचानक से त्वचा पर लाल चकत्ते नजर आने लगे, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें- Elisa Test: एलिसा टेस्ट क्या है? जानें डेंगू की जांच के लिए कब पड़ती है इस टेस्ट को करवाने की जरूरत

2. रक्त प्रणाली

डेंगू में रक्त प्रणाली भी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, डेंगू वायरस होने पर प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं। इससे हैमरेजिक फीवर का जोखिम बढ़ जाता है। प्लेटलेट्स की कमी के काऱण, रक्तस्त्राव भी हो सकता है। अगर आपको डेंगू होता है, तो अपनी डाइट में प्लेटलेट्स की संख्या बनाए रखने के लिए नारियल तेल और कीवी का सेवन जरूर करें। 

3. लिवर

डेंगू संक्रमण, लिवर को भी प्रभावित कर सकता है। कुछ मामलों में डेंगू की वजह से, लिवर पर असर पड़ सकता है। इससे लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- ऑटोइम्यून लिवर डिजीज क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज 

डेंगू से बचाव के लिए क्या करें?

  • डेंगू से बचने के लिए आपको मच्छरों से बचना जरूरी होता है।
  • मच्छरों से बचने के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • डेंगू से बचाव के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाकर रखें। इससे मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे।
  • सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। 
  • अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। डाइट में विटामिन-सी को जरूर शामिल करें।
 

Read Next

क्या है हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा? जानें इस लिवर कैंसर के लक्षण और कारण

Disclaimer