पिछले दो दशकों में बढ़े डेंगू के मामले, WHO ने किया लोगों को सावधान, जानें इससे बचने के तरीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के मामले पिछले दो दशकों में तेजी से बढ़े हैं। आइये विस्तार से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पिछले दो दशकों में बढ़े डेंगू के मामले, WHO ने किया लोगों को सावधान, जानें इससे बचने के तरीके


कोरोना वायरस के मामले अभी तक पूरी तरह से थमे नहीं हैं कि ऐसे में अन्य बीमारियां भी उभरकर सामने आ रही हैं। हाल ही में चाइनीज निमोनिया और डेंगू के मामलों में भी उछाल देखा गया है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामलों में बढ़त देखी गई है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के मामले पिछले दो दशकों में तेजी से बढ़े हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में। 

30 गुना ज्यादा बढ़े डेंगू के मामले 

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के मामले पिछले दो दशकों में 30 गुना ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। यह मामले भारत के साथ ही साथ साउथईस्ट एशिया में भी तेजी से बढ़े हैं। साल 1943 में डेंगू इंफेक्शन का पहला मामला देखा गया था। यह वायरस कई बार प्लेटलेट इंफेक्शन होने के कारण भी हो रहा है। साल 2022 में भारत में डेंगू के 2.33 लाख मामले सामने आए थे। जबकि साल 2021 में 1.93 लाख मामलों की पुष्टि की गई थी। डब्ल्यूएचओ ने डेंगू के मामले बढ़ने पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

डेंगू के लक्षण 

  • डेंगू होने पर शरीर में कई प्रकार के लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। 
  • डेंगू होने पर सबसे पहले आपको तेज बुखार जैसी समस्या हो सकती है। 
  • इस स्थिति में आंखों के पीछे दर्द होने के साथ ही साथ मांसपेशियों में जकड़न और दर्द भी हो सकता है। 
  • डेंगू होने पर कई बार नाक से खून आने या फिर तेज सिरदर्द होने जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • इस स्थिति में उल्टी आने के साथ ही साथ त्वचा पर रैशेज होने जैसी समस्या भी हो सकती है। 

डेंगू से बचने के तरीके 

  • डेंगू से बचने के लिए आप मॉस्किटो कॉइल या फिर मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। 
  • डेंगू से बचने के लिए घर के बर्तनों में पानी जमा न होने दें। 
  • डेंगू से बचने के लिए आपको अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। 

Read Next

तेजी से बढ़े कैंसर के मामले, साल 2019 में भारत में हुई 9.3 लाख मरीजों की मौत

Disclaimer