आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लोग मोटापे का तेजी से शिकार हो रहे हैं। मोटापा न केवल आपके लुक को प्रभावित करता है, बल्कि आपको कई गंभीर बीमारियों की चपेट में लाकर खड़ा कर देता है। मोटापे के कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें यह पता चला है कि 8 में से हर एक इंसान मोटापे का शिकार हैं।
तेजी से बढ़ रही है समस्या
डब्ल्यूएचओ के मुतबिक लोग मोटापे का तेजी से शिकार हो रहे हैं। मोटापा समाज के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। मोटापा इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हर 8 में से एक इंसान को फैट की समस्या है। हेल्थ एक्सपर्टट्स की मानें तो मोटापे से जुड़ी समस्याएं होने के पीछे का मुख्य कारण खराब और अनहेल्दी डाइट लेना है। यही नहीं, हाई फैट फूड्स खाने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी ऐसा होता है।
मोटापा बढ़ने के कारण
- मोटापा बढ़ने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप मोटापा बढ़ सकता है।
- ज्यादा शराब पीने से भी आपको मोटापे की समस्या हो सकती है।
- नींद पूरी नहीं होने के साथ ही तैलीय पदार्थों का सेवन करने से भी मोटापे की समस्या हो सकती है।
- कई बार जेनेटिक कारणों से भी यह समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए रामबाण है मोरिंगा जूस, जानें बनाने का सही तरीका
मोटापे के कारण होने वाली समस्याएं
- मोटापे के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।
- मोटापे के कारण आपको स्लीप एपनिया और हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- इसके कारण आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
- इसके कारण आप कैंसर का भी शिकार हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version