WHO ने जारी की पैथोजन लिस्ट, बन सकते हैं महामारी का कारण

WHO ने पैथोजन एक लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 30 से भी ज्यादा पैथोजन शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह पैथोजन अगली महामारी का कारण बन सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
WHO ने जारी की पैथोजन लिस्ट, बन सकते हैं महामारी का कारण


WHO lists over 30 pathogens: दुनियाभर में अभी तक कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है कि ऐसे में आए दिन नए-नए वायरस और बीमारियों की पहचान की जा रही है। देश में कुछ समय से जीका और निपाह वायरस का खतरा बढ़ा है। वहीं, इस साल दुनियाभर के 40 से भी ज्यादा एथली्स कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 30 से भी ज्यादा पैथोजन को शामिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पैथोजन आगे चलकर अगली महामारी का खतरा भी बन सकते हैं। 

क्या होते हैं पैथोजन? 

पैथोजन एक प्रकार का ऑर्गैनिज्म है, जो बीमारियों का कारण बनता है। इसे आसान भाषा में बीमारियो का एक समूह भी कहा जा सकता है। शरीर में लगने वाले फंगी, वायरस और बैक्टीरिया भी पैथोजन का ही एक प्रकार हैं। पैथोजन आमतौर पर किसी भी जीव, जंतु को प्रभावित कर सकता है। बैक्टीरिया तक कई बार पैथोजन का शिकार बन सकता है। पैथोजन के संपर्क में आने से कई बार संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है। 

30 से भी ज्यादा पैथोजन की जारी की सूची 

डब्ल्यूएचओ द्वारा पैथोजन की 30 से भी ज्यादा पैथोजन की सूची जारी की गई। रिसर्च और डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की मदद से इन सभी पैथोजन को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। कुछ को ज्यादा गंभीर तो कुछ को मध्य श्रेणी में रखा गया है। वहीं, कुछ पैथोगन ऐसे भी हैं, जिन्हें सामान्य श्रेणी में रखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने यह शंका जताई है कि आगे चलकर यह पैथोजन अगली महामारी का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए लोगों को इससे सचेत रहने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें - Oropouche Fever: मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी आई सामने, जानें ओरोपाउच फीवर के लक्षण, कारण और बचाव

बैक्टीरिया और फंगी से बचने के तरीके 

  • कई बार पैथोजन बैक्टीरिया और फंगी को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आपको बैक्टीरिया और फंगी के संपर्क में आने से भी बचना है। 
  • इसके लिए आपको हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं, इससे इंफेक्शन और जर्म्स नहीं लगेंगे। 
  • इसके लिए खांसते और छींकते समय हाथों को मुंह पर रखना है।

Read Next

कैंसर से लड़ रही हिना खान ने शेव किए सिर के बाल, जानें इस बीमारी में इलाज के दौरान ऐसा क्यों करवाते हैं लोग

Disclaimer