Cholera Prevention Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार सभी को होता है। लेकिन मानसून आने के साथ ही कई बीमारियां जैसे डेंगू, हैजा आदि का जोखिम भी बढ़ जाता है। हाल ही में पुणे में हैजा के मामले बढ़े हैं। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक पुणे के कुछ इलाकों में जलभराव और गंदे पानी के कारण हैजा के मामले बढ़ रहे हैं। यह मामले इसी महीने में दर्ज किए गए हैं। पुणे के भोसारी के धावाड़े वस्ती में हैजा के लक्षण कई मरीजों में देखे जा चुके हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है।
100 से भी ज्यादा लोगों में दिखे लक्षण (Over 100 People got Symptoms)
पिंपरी छिंछवाड के नगर निगम की मानें तो गंदे पानी का जमाव होने से भोसारी में 100 से भी ज्यादा लोगों में हैजा के लक्षणों की पुष्टि की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में अबतक कुल 133 लोग हैजा का शिकार हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। जो घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेगी और लोगों को हैजा के प्रति जागरुक करेगी।
हैजा के लक्षण (Cholera Symptoms)
- हैजा होने पर शरीर में कई असमानताएं दिखाई देते हैं।
- ऐसे में पेट में दर्द होने के साथ-साथ डायरिया हो सकता है।
- इस स्थिति में प्यास लगने और उल्टी आने की समस्या होती है।
- ऐसे में डीहाइड्रेशन होने के साथ आपके पैरों में दर्द हो सकता है।
- इस स्थिति में कई बार सांस लेने में कठिनाई होने के साथ मांसपेशियों में दर्द होता है।
- हैजा होने पर कई बार थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Cholera Prevention Tips: हैजा रोग से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
मानसून में हैजा से बचने के लिए क्या करें? (Tips to Prevent Cholera during Monsoon)
- मानसून में हैजा से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
- इससे बचने के लिए आपको साफ और उबला पानी पीने का प्रयास करना चाहिए।
- ऐसे में टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय भी सफाई का ध्यान रखें।
- हैजा से बचने के लिए सब्जियों और फलों को साफ करके ही खाएं।
- ऐसे में कुछ भी खाने या बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version