Cholera Cases: पुणे के बाद अब गुजरात में फैला हैजा, जामनगर में मिले 7 नए मामले

पुणे के बाद अब गुजरात के जामनगर में हैजा के मामले सामने आए हैं। हाल ही में शहर से 7 नए मामलों की पुष्टि की गई है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Cholera Cases: पुणे के बाद अब गुजरात में फैला हैजा, जामनगर में मिले 7 नए मामले

बारिश आने के साथ ही कई वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ दिनों से पुणे में डेंगू, मलेरिया और हैजा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच गुजरात के जामनगर में हैजा के मामले सामने आए हैं। शहर के कई इलाकों में हैजा से संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। गुजरात के धरमनगर 2, रविपार्क, बेदीबंदर रिंग रोड और कोजावाड लालखान इलाके से 7 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन इलाकों को हैजा का जोन घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राजकोट से भी हैजा का एक मामला सामने आया है। 

अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो हैजा की वजह से अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। हालांकि, अबतक इसके चलते कोई मौत नहीं हुई है। हैजा के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कई खाद्य पदार्थों और पानी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही Epidemic Disease Act लगाकर भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। 

हैजा के लक्षण 

  • हैजा होने पर व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने और थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 
  • ऐसे में आपको चिड़चिड़ापन होने के अलावां आपका मुंह भी सूख सकता है। 
  • यही नहीं इससे संक्रमित होने के बाद त्वचा सिकुड़ सकती है। 
  • इससे डीहाइड्रेशन और डायरिया जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • कई बार आपको उल्टी और मतली आने जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • ऐसे में आपको सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। 

हैजा से बचने के तरीके 

  • हैजा से बचने के लिए आपको कच्चा या फिर अधपका खाना खाने से बचना है। 
  • इसके लिए आपको गंदे पानी के संपर्क में आने और गंदा पानी पीने से भी बचना है। 
  • पैकेट वाले फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • इसके लिए सब्जियों और फलों को खाने से पहले उन्हें अच्छे से साफ कर लें। 

 

Read Next

दिमाग खाने वाले अमीबा ने ली 14 साल के बच्चे की जान, नाक के रास्ते शरीर में किया प्रवेश

Disclaimer