आज के दौर में लोगों की लाइफस्टाइल में कई तरह बदलाव आ चुके हैं। यह बदलाव और खानपान की अनियमित आदतें शरीर में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। रोजाना की लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधियों में कमी और जंक फूड को डाइट में शामिल करने की वजह से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। मोटापे के कारण महिलाओं व पुरुषों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, मोटापा महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में मोटापे से बचने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। वजन को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करना काफी प्रभावी होता है। इसके लिए आप पुननर्वा (Punarnava) का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में श्री रामहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि मोटापे को दूर करने में पुनर्नवा के क्या फायदे होते हैं?
वजन कम करने में पुननर्वा के फायदे - Punarnava Benefits For Weight Loss In Hindi
नेचुरल डाइयूरेटिक
पुनर्नवा का सबसे महत्वपूर्ण गुण इसका डाइयूरेटिक प्रभाव है। यह शरीर के अतिरिक्त वाटर और विषाक्त पदार्थों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर में जब पानी का रिटेंशन बढ़ जाता है, तो सूजन और वजन बढ़ने की समस्या होती है। पुनर्नवा इस अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर सूजन को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
मेटाबोलिज्म को सुधार करें
वजन घटाने के लिए मेटाबोलिज्म का तेज होना बेहद आवश्यक होता है। पुनर्नवा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह भोजन को तेजी से पचाने में सहायता करते हैं, जिससे कैलोरी कम स्टोर होती है। साथ ही, फैट भी कम होता है।
लिवर को डिटॉक्स करना
पुनर्नवा आपके लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। लिवर फैट मेटाबॉलिज्म में मुख्य भूमिका निभाता है। जब व्यक्ति का लीवर ठीक तरह से कार्य करता है, तो फैट तेजी से प्रोसेस होता और वजन आसानी से कम होना शुरू हो जाता है।
पाचन क्रिया में सुधार
पाचन क्रिया में सुधर करने में भी पुनर्नवा फायदेमंंद होता है। यह गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में में मदद करता है। जब पाचन क्रिया सही तरह से कार्य करती है तो ऐसे में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर रूप में होता है। इससे वजन को नियंत्रित करने में आसानी होती है।
अलास को दूर करना
जब व्यक्ति आलस महसूस करता है तो वह किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचता है। ऐसे में पुनर्नवा का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में आलस और थकान कम होती है। जिससे आप फिजिकली रूप से एक्टिव रहते हैं। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
पुनर्नवा का उपयोग कैसे करें?
- वजन कम करने के लिए आप पुननर्वा को पानी में उबाल कर काढ़े की तरह ले सकते हैं।
- आज बाजार में पुनर्नवा की टैबलेट आसानी से उपलब्ध हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर इन टैबलेट्स का सेवन कर सकते हैं।
- पुननर्वा के पाउडर को भी आप सादे पानी के साथ पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तकनीक, जल्दी घटेगा वजन
आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पुनर्नवा बिना डॉक्टरी सलाह के देने से बचना चाहिए। वजन को कंट्रोल करने या कम करने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में आवश्यक बदलाव करने चाहिए। इससे आपको अन्य समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version