रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 7 चीजें, मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट

How to Increase Metabolism: मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जानें, मेटाबॉलिज्म कैसे बूस्ट करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 7 चीजें, मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट

Metabolism Badhane Wale Foods: फिट और हेल्दी रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। जब मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, तो आपको मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हो सकता है। या फिर आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कैसे करें? या फिर मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाएं? या मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाएं? (Foods for Increase Metabolism in Hindi)

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाएं?- Foods to Boost Metabolism Fast in Hindi

1. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अदरक

अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें अदरक का पाउडर डालें और फिर सुबह खाली पेट पी लें। आप चाहें तो अदरक का काढ़ा या फिर चाय बनाकर भी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने से आपको 43 कैलोरी अधिक बर्न करने में मदद मिल सकती है। रोजाना अदरक का पाउडर, काढ़ा या फिर चाय पीने से आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है।

2. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सेब का सिरका

आपको बता दें कि सेब का सिरका भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट सेब का सिरका पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें। आप कुछ दिनों तक लगातार सेब का सिरका पी सकते हैं। इससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह कैलोरी बर्न करने में भी सहायक हो सकता है। लेकिन सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर ही पिएं, अन्यथा पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण हमेशा रहते हैं थके? ये 5 फूड्स करेंगे मेटाबॉलिज्म बूस्ट

3. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए दाल और बींस

दाल और बींस प्रोटीन से भरपूर होते हैं। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। दरअसल, हाई प्रोटीन फूड्स को पचाने के लिए शरीर को अधिक कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब आप प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग, चना आदि का सेवन कर सकते हैं। 

4. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए नट्स और सीड्स

अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको हमेशा सुबह खाली पेट ही नट्स और सीड्स खाना चाहिए। नट्स और सीड्स खाने से आपके शरीर को ऊर्जा का उपयोग करने की जरूरत होती है। इससे कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वजन कंट्रोल में रहेगा।

5. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अंडे

सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। एक उबले हुए अंडे में करीब 6.29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए रोज सुबह खाली पेट अंडा खा सकते हैं। अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा, क्योंकि शरीर को प्रोटीन को पचाने में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है। 

6. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अलसी के बीज

अलसी के बीजों का सेवन करने से भी आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। अलसी के बीजों में प्रोटीन, विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होने में मदद मिल सकती है। आप अलसी के बीजों को रोस्ट करके, या फिर पाउडर के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप रातभर अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए दोपहर के भोजन को बनाएं हेल्दी, जानें किन आहार को करें शामिल और किसे करें बाहर

7. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए ग्रीन टी

ग्रीन टी को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप रोज सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीकर अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। ग्रीन टी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

अगर आप भी अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए मेटाबॉलिज्म का तेजी से काम करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप ग्रीन टी, अलसी के बीज, अंडे, नट्स, सीड्स, दाल और अदरक आदि का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

मसल्स गेन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मस्कुलर बॉडी बनाने में मिलेगी मदद

Disclaimer