मनोचिकित्सक का दावा 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित थे सुशांत सिंह राजपूत, जानें क्या है ये डिस्ऑर्डर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत पर मनोचिकित्सक का दावा-बाइपोलर डिस्ऑर्डर से पीड़ित थे सुशांत, जानें क्या है ये मानसिक रोग।
  • SHARE
  • FOLLOW
मनोचिकित्सक का दावा 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित थे सुशांत सिंह राजपूत, जानें क्या है ये डिस्ऑर्डर


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का कारण अब भी साफ नहीं हो पाया है, पुलिस लगातार सुशांत के करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 3 मनोचिकित्सकों के बयान दर्ज किए हैं। जिसके बाद मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें एक मनोचिकित्सक ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत द्विध्रुवी विकार (Bipolar disorder) से पीड़ित थें। इससे पहले डॉक्टरों ने बताया था कि वह गंभीर तनाव की स्थिति में थे और उनका इलाज पिछले साल नवंबर से चल रहा था। 

आपको बता दें कि विज्ञान के मुताबिक, द्विध्रुवी विकार (Bipolar disorder) एक मानसिक रोग है जिसमें पीड़ित का व्यवहार बहुत तेजी से बदलने लगता है। इस रोग में पीड़ित को तनाव या डिप्रेशन का भी शिकार होना पड़ता है। इसका इलाज समय पर किया जाना चाहिए नहीं तो ये पीड़ित को खतरनाक स्थिति में धकेल सकता है। 

sushant singh rajput

मामले में डॉक्टरों ने कहा कि सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) अपनी दवाओं को लेने में नियमित नहीं थे न ही वो अपनी दवाएं लेते थे। आखिरी बार भी उन्हें एक डॉक्टर से द्विध्रुवी विकार का इलाज मिल रहा था। आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था और तब से मुंबई पुलिस ने लगभग 30 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जिस बीमारी (Bipolar disorder) से ग्रस्त थे उस बीमारी में क्या होता है, इसका कारण क्या है और ये कैसे आपके बर्ताव पर इसका असर पड़ता है। 

क्या है 'बाइपोलर डिसऑर्डर' (What Is Bipolar Disorder In Hindi)

द्विध्रुवी विकार (Bipolar disorder)जो एक मानसिक रोग की स्थिति हैं जिसमें पीड़ित के बर्ताव और भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव होता रहता है। द्विध्रुवी विकार एक आजीवन स्थिति है, इसके लिए आपको एक इलाज की जरूरत होती है जिसका पालन आपके लिए फायदेमंद होता है। जिसकी मदद से आप इस रोग में हो रहे बदलावों या मूड और अन्य लक्षणों का प्रबंधन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में, द्विध्रुवी विकार का इलाज दवाओं और मनोचिकित्सा के साथ किया जाता है।

biopolar disorder

'बाइपोलर डिसऑर्डर' के कारण (Causes Of Bipolar Disorder)

  • द्विध्रुवी विकार से पीड़ित लोग अपने दिमाग में शारीरिक परिवर्तन करते रहते हैं। इन सभी परिवर्तनों के कारण ये कब आपके दिमाग पर असर करने लगते हैं, ये आपको भी नहीं पता चलता। 
  • इस तरह के मानसिक रोग उन लोगों में भी देखे जाते हैं जिन लोगों के परिवार में कोई पहले से ही इस बीमारी से पीड़ित हो यानी ये एक जेनेटिक भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पुरूषों में डिप्रेशन के संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, इन लक्षणों के दिखते ही करें रोगी की मदद

लक्षण (Symptoms)

  • अचानक असामान्य रूप से उत्साहित होना।
  • रोजाना की गतिविधियों और ऊर्जा में वृद्धि होना।
  • नींद में कमी आने लगना।
  • असामान्य बात करते रहना।
  • डिप्रेशन के लक्षण दिखना। 
  • बहुत ज्यादा तनाव लेना। 
  • द्विध्रुवी विकार के कई प्रकार में खुदकुशी करने की योजना बनाना। 
  • किसी भी बारे में सोचने की क्षमता पर बुरा असर पड़ना। 

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए (When Should Go To Doctor)

आमतौर पर लंबे समय तक द्विध्रुवी विकार से पीड़ित लोग अपने लक्षण पहचानने में असक्षम होते हैं कि उनकी भावनात्मक अस्थिरता उनके जीवन पर कितना प्रभाव डाल रही है। अगर आपको इससे जुड़े किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं या फिर अगर आपको खुदकुशी करने या बुरे ख्याल आने लगते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी स्थिति के बारे में उन्हें बताना चाहिए। आपको बता दें कि आप स्थिति में जल्द से जल्द अगर डॉक्टर से संपर्क नहीं करेंगे तो ये आपको दिमारी रूप से काफी परेशान करता रहता है। 

इसे भी पढ़ें: चिड़चिड़ापन और थकान हो सकता है तनाव का कारण, जानें इसके लक्षण और तनावमुक्त रहने के तरीके

  • बचाव (Prevention)
  • इस रोग से जुड़े संकेतों पर नजर बनाएं रखें। 
  • ज्यादा से ज्यादा तनावमुक्त रहते हुए लोगों के साथ बातें साझा करें।
  • ज्यादा मात्रा में दवाओं और शराब से बचे रहें। 
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाओं और दिनचर्या का अच्छी तरह से पालन करें। 

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में मनोचिकित्सक ने दावा किया है कि वो 'बाइपोलर डिसऑर्डर' से पीड़ित थे, अगर आप भी इस रोग के किसी लक्षण को महसूस या अनुभव करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

Digestive Gas Pain: पेट के दर्द को हर बार एसिडिटी से न जोड़े, जानें गैस के अलावा पेट दर्द के 5 बड़े कारण

Disclaimer