शरीर में प्रोटीन खाने के कई फायदे होते हैं। क्योंकि प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत और सेहतमंद रखने में मदद करता है। प्रोटीन शरीर में फैट और कार्बोहाइड्रेट की तुलना में भूख से बेहतर तरीके से लड़ता है। लेकिन इसके साथ ही प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी भी है। क्योंकि शरीर में बनने वाले सेल प्रोटीन की मदद से ही बनते हैं। इसलिए एक व्यक्ति के शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। लेकिन सवाल ये कि प्रोटीन को कैसे लेना चाहिए प्रोटीन खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर प्रोटीन को पाउडर फॉर्म में पीना ज्यादा लाभकारी है आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन को कैसे प्रभावित करता है लिपोइक एसिड, जानें क्या है इस एसिड के फायदे और नुकसान
प्रोटीन खाना फायदेमंद या पीना ?
प्रोटीन दोनों तरह से लेना फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ अपने काम में इतना व्यस्त होते हैं कि वो अपने खआने पीने का ध्यान नहीं दे पाते जिसकी जगह वह प्रोटीन पीना ज्यादा पसंद करते हैं।
प्नोटीन के फायदे
शरीर का विकास बढ़ाए
प्रोटीन शरीर को टिश्यू के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन शरीर में उसी तरह काम काम करता है जितना शरीर को जरूरत होती है। इसलिए प्रोटीन को अपना खाने में शामिल करें।
मसल्स का रखता है ध्यान
शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है, शरीर में प्रोटीन बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है। वहीं प्रोटीन हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टिलेज और स्किन के लिए अच्छी भूमिका भी निभाता है। वहीं जो लोग जिम जाते हैं उनको एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है ताकि वर्कआउट के बाद उनका शरीर मसल्स को रिपेयर करके बिल्ड कर सके।
शरीर में एटीबॉडीज़ बनाता है प्रोटीन
शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए एटीबॉडीज की जरूरत होती है जिसके लिए प्रोटीन जरूरी है। क्योकि ये शरीर को बैक्टीरिया और वायरस जैसे हानिकारक अटैकर्स से बचाने में मदद करते हैं।
कैसे लेना चाहिए प्रोटीन
प्रोटीन हमारे शरीर जरूरी होता है, ये शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है। व्यक्ति के लिए प्रोटीन खाना और पीना दोनों ही फायदेमद होता है। इसमें जरूरी होता है कि व्यक्ति का पाचन तंत्र कैसा ही कुछ लोगों का डाइजेसन अच्छा नही होता जिसकी वजह से वजह खाना पाचा नहीं पाते तो उनके लिए पाउडर फॉर्म सही होता है। क्योंकि प्रोटीन पाउडर जल्दी से अवशोषण हो जाता है। वहीं अगर आप प्रोटीन पाउडर को दूध और कार्बोहाइड्रेट के साथ मिलाकर लेते हैं तो इसका अवशोषण धीरे-धीरे काम करता है।
क्यों प्रोटीन पाउडर खाना है जरूरी
हमारे शरीर को नियमित्र मात्रा में रोजाना प्रोटीन का जरूरत होती है जो हमें प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से नहीं मिल पाता, तो ऐसे में इस मात्रा को पूरा करने के लिए हमें प्रोटीन पाउ़डर का इस्तेमाल करना होता है। साथ ही पाउडर आसानी से पच भी जाता है।
प्रोटीन पाउडर से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं
प्रोटीन पाउडर खाने से शरीर में इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है। वहीं जो लोग अपनी वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रोटीन पाउडर लेना आच्छा होता है क्योंकि इसे लेने से जल्दी भूख नही लगती, साथ ही ये मांसपेशियों को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों में सबसे ज्यादा होती हैं इन पोषक तत्वों की कमी, डाइटीशियन से जानें कैसे करें इस कमी को पूरी
प्रोटीन हमारी लाइफस्टाइल एसेंशियल और रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने में हमारी मदद करता है। कुछ लोग अपना काम में इतना बिजी होते हैं कि वह जरूरतमंद आहार ले नहीं पाते ऐसे में शरीर को जरूरतमंद प्रोटीन देने के लिए प्रोटीन पाउडर अच्छा माना जाता है।
Read More Article On Diet And Fitness In Hindi