Which Is Good Source of Protein: हमारी डेली डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा होना भी जरूरी है। यह मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होता है। साथ ही, बॉडी एक्टिव रखने और वेट कंट्रोल करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं, तो इससे आपको समय पर भूख लगती है। इसके जरिये आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और आपको वेट लॉस में भी मदद मिलती है। जिम करने वालों के लिए डाइट में प्रोटीन लेना भी जरूरी होता है। कुछ लोग प्रोटीन के लिए व्हे यानी छैना का पानी लेते हैं। वहीं कुछ लोग सत्तू या मूंगफली का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रोटीन के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है। साथ ही, जिम के बाद इनमें से किस चीज का सेवन करना चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख से माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर।
व्हे, सत्तू और पीनट में से प्रोटीन के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? Whey, Sattu and Peanuts Which Is Better For Protein
अगर आप एक बार में 100 ग्राम व्हे पाउडर या छैना का पानी लेते हैं, तो आपको 85-95 ग्राम तक प्रोटीन मिलेगा। यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस ब्रैंड का प्रोटीन ले रहे हैं। लेकिन अगर आप 100 ग्राम सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे आपको 20-25 ग्राम तक प्रोटीन मिलेगा। वहीं 100 ग्राम मूंगफली के सेवन से आपको 25 ग्राम तक प्रोटीन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- इन 5 सस्ते शाकाहारी फूड में होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन, जानिए एक दिन में कितनी मात्रा में लें Protein
व्हे, सत्तू और पीनट में से कैलोरी किसमें ज्यादा है? Whey, Sattu and Peanuts Which One Has More Calories
अगर आपको कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा लेना है, तो आप छैना के पानी का सेवन कर सकते हैं। व्हे प्रोटीन की 100 ग्राम मात्रा से ही आपको 317 kcal होती है। वहीं 100 ग्राम मूंगफली के सेवन से आपको करीब 570 kcal कैलोरी मिलती है। इसमें छैना से कम प्रोटीन पाया जाता है। इनकी जगह अगर आप सत्तू लेते हैं, तो इससे आपको 415 kcal कैलोरी मिलती है।
व्हे, सत्तू और पीनट में से पोषक तत्व किसमें ज्यादा होते हैं- Whey, Sattu and Peanuts Which Has More Nutrients
इन तीनों चीजों में ही भरपूर प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। सत्तू में बी-कॉम्प्लेक्स प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन की कमी होने से रोकता है। वहीं मूंगफली में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स अधिक पाए जाते हैं। पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वेजिटेरियन लोग वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हाई प्रोटीन फूड्स
वर्कआउट के बाद प्रोटीन इंटेक के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? What Is Better For Protein Intake After Workout
अगर आप जिम या वर्कआउट के लिए जाते हैं, तो आप छैना का पानी या सत्तू ड्रिंक ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप मार्केट का व्हे प्रोटीन ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वहीं मूंगफली आप भूनकर अपने स्नैक्स टाइम में ले सकते हैं।
अगर आप इनमें से किसी भी प्रोटीन सोर्स का सेवन कर रहे हैं, तो इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version