विटामिन बी 12 सेहत के लिए क्यो है जरूरी? डाइटीशियन से जानें इसके 8 फायदे

विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में किन महत्वपूर्ण आहारों को जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं इस लेख के माध्यम से...
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन बी 12 सेहत के लिए क्यो है जरूरी? डाइटीशियन से जानें इसके 8 फायदे


सेहत से लेकर त्वचा की रंगत तक विटामिन b12 बेहद मददगार है। इसके लिए अलग से सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही विटामिन b 12 भरपूर मात्रा में पाया जा सकता है। बस जरूरत है उसे पहचानने की। वैसे तो शरीर के लिए सभी विटामिंस बेहद जरूरी होते हैं चाहे वह विटामिन ए विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई आदि सारे विटामिंस शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए बेहद कारगर होते हैं। लेकिन बी 12 की भी अपनी विशेष भूमिका है। आज हम इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में किन महत्वपूर्ण आहारों को जोड़ सकते हैं। इसके लिए हमने डायटिशियन से बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 vitamin b 12

अपनी डाइट में जोड़ें ये महत्वपूर्ण चीजें-

बता दें कि एक्सपर्ट के अनुसार, जिन सब्जियों के माध्यम से बी 12 की मात्रा पूरी की जाती है उन्हें ज्यादा नहीं पकाना चाहिए। वरना ऐसा करने से उसके अंदर के विटामिंस खत्म हो जाते हैं।  

अंडे का पीला भाग- अगर विटामिन बी 12 की मात्रा पूरी करनी है तो अंडे के पीला भाग को अपनी डाइट में जोड़ें। यह न केवल त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार है बल्कि यह सेहत को तंदरुस्त बनाने के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है।

दही भी है जरूरी- ध्यान दें कि दही के अंदर कॉन्प्लेक्स विटामिंस पाए जाते हैं। कॉन्प्लेक्स विटामिंस की बात की जाए तो यह विटामिन बी वन विटामिन b 2 विटामिन b 12 होते हैं। अपने शरीर में विटामिन b12 की कमी को पूरा करने के लिए आप लोग फैट दही का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को पूरा पोषण मिल जाएगा।

ओटमील का सेवन- अपने ब्रेकफास्ट में ओटमिल को जोड़ें। इसे खाने से विटामिन बी 12 की मात्रा तो पूरी होती है यह शरीर को पूरा पोषण भी देता है।

प्रॉन्स का करें प्रयोग- ध्यान दें कि प्रॉन्स में भी अधिक मात्रा में विटामिन b12 पाए जाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में प्रॉन्स को जोड़ना काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- अस्थमा के रोगी दूध का सेवन न करें? दूध को लेकर इस तरह की 6 धारणाएं कितनी सही कितनी गलत, बता रही हैं एक्सपर्ट 

कॉटेज चीज- अगर आप विटामिन बी 12 की मात्रा को पूरा करना चाहते हैं तो कॉटेज चीज का भी प्रयोग कर सकते हैं।

सोयाबीन- सोयाबीन के सेवन से विटामिन b 12 की अधिकता को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा सोया दूध या टोफू भी इसके लिए बेहद मददगार है।

फुल फैट दूध- जब भी विटामिन बी 12 की मात्रा की कमी होती है तो एक्सपर्ट वेजिटेरियन लोगों को दूध पीने का ऑप्शन देते हैं। बता दें कि दूध के सेवन से त्वचा भी साफ होने के साथ-साथ मुलायम भी बनी रहती है।

चिकन ब्रेस्ट और फिश- नॉन वेजिटेरियन लोग चिकन ब्रेस्ट फिश का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन b 12 के अलावा ओमेगा-3 और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जय शरीर को पोषण भी देता है और आपकी स्किन को भी सुंदर बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें- न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किस उम्र में कितना दूध लेना चाहिए? टोंड या डबल टोंड दूध क्यों हैं बेहतर

कुछ जरूरी बातें

  • तेली भुनी चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें। मसालेदार खाने से भी दूर रहें।
  • प्रोसेस्ड फूड जैसे बटर, कोकोनट, चीज आदि को भी अपनी डाइट में संतुलित रूप में शामिल करें।
  • पपीता खरबूजा लीची अमरूद आदि बीजों वाले फल शरीर के साथ-साथ चेहरे की रंगत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
  • प्रोबायोटिक्स विटामिन बी 12 से आंत स्वास्थ्य के रखरखाव में मदद करता है।

(ये लेख अपोलो टैलीहैल्थ की डायटीशियन डॉ. दीपिका रानी से बातचीत पर आधारित है।)

Read More Articles on diet and fitness in hindi

Read Next

ये 1 गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद, जानें सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके

Disclaimer