
हम लोग बचपन से यह सुनते आए हैं कि दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा दूध से बने अन्य आहार जैसी घी, मक्खन, पनीर, दही, छाछ आदि भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि किस उम्र में कितना दूध लेना चाहिए। साथ ही एक कप दूध में कितना कैल्शियम, विटामिन, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हम यह भी पढ़ेंगे की टोंड, गाय भैंस का दूध, डबल टोंड दूध टेट्रा पैक दूध आदि सेहत के लिए कैसे बेहतर है। पढ़ते हैं आगे...
गाय या भैंस का दूध
गाय और भैंस का दूध अगर आप अपने सामने निकलवा कर पीते हैं तो वे ज्यादा फायदेमंद होता है उसमें मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं होती है। बता दें कि भैंस के दूध में गाय के दूध की उपेक्षा ज्यादा फैट होता है। उदाहरण के तौर पर भैंस का 100 मिली दूध में करीब 115 या 117 कैलरी पाई जाती है जबकि अगर गाय के दूध की बात की जाए तो उसमें 100 मिली दूध में 60 से 70 कैलरी पाई जाती है। मां के दूध में भी 100 कैलोरी पाई जाती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हें भैंस के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही कोलेस्ट्रोल के मरीजों को गाय के दूध से बचना चाहिए।
टोंड या डबल टोंड दूध
अगर आपको कोलेस्ट्ऱॉल और फैट से बचना चाहते हैं तो टोंड या डबल टोंड दूध बेहद फायदेमंद होता है। फैट की बात की जाए तो टोंड में 3% और डबल टोन में 1.5% फैट होता है। जबकि फुल क्रीम में 7 से 9% फैट पाया जाता है। बच्चों के लिए फुल क्रीम मिल्क सही होता है। जब बच्चा 1 साल का हो जाए तो उसे पैकेट वाला फुल क्रीम दूध दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- वजन को कैसे प्रभावित करता है लिपोइक एसिड, जानें क्या है इस एसिड के फायदे और नुकसान
टेट्रा पैक दूध का सेवन
टेट्रा पैक दूध की क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं होती है। हां यह सच है कि पैकिंग में दूध जल्दी खराब नहीं होता लेकिन जो लोग यह सोचते हैं कि दूसरे दूध के मुकाबले टेट्रा पैक दूध सेहत के लिए बेहतरीन है तो वह गलत हैं।
इसे भी पढ़े-90 प्रतिशत लोगों को बुढ़ापे में होती हैं ये 2 बीमारियां, बचाव के लिए फॉलो करें ये खास डाइट
किस उम्र में कितना दूध है जरूरी
- दूध को कंप्लीट आहार कहा जाता है। आयरन और विटामिन सी के अलावा दूध प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर है।
- जीरो से 1 साल तक की उम्र के बच्चों को गाय भैंस या पैकेट का दूध नहीं देना चाहिए। ऐसे बच्चे मां का दूध पीते हैं और अगर उन्हें किसी कारण मां का दूध नहीं मिलता है तो वे फॉर्मूला मिल्क पी सकते हैं।
- 1 से 2 साल तक के बच्चों के विकास के लिए फुल क्रीम दूध फायदेमंद होता है क्योंकि उन्हें इस उम्र में ज्यादा फैट की जरूरत होती है इसीलिए करीब 800 से 900 मिली यानी 3 कप दूध दिन में दें।
- 2 से 3 साल तक के बच्चे के लिए दूध से बनी चीजें बेहद फायदेमंद होती है जैसे पनीर, दही आदि। इन बच्चों को 2 कप दूध देना जरूरी होता है।
- 4 से 8 तक के बच्चों की डाइट भी समान ही होती है। इन्हें भी दूर से बनी चीजों के साथ से ढ़ाई तक दूध का सेवन करना होता है।
- 9 साल या उससे ज्यादा बच्चों को तीन कप दूध पीना चाहिए। इसके अलावा दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए।
कुछ जरूरी बातें
- शारीरिक रूप से एक्टिव टीनएजर्स को चार कप दूध पीना चाहिए।
- बता दें कि यह हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है इसीलिए एक्सपर्ट्स के बच्चों की ही नहीं बड़ों को भी दूध पीने की सलाह देते हैं।
- वयस्कों को फुल क्रीम दूध से बचना चाहिए इसकी बजाय वे टोंड या रिकमेंट मिल्क पी सकते हैं।
- ध्यान दें कि एक गिलास फुल क्रीम दूध में 8 ग्राम फैट पाया जाता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi