आजकल हर घर में किसी न किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में आधुनिक जीवनशैली अहम कारण है। इस समस्या को अनदेखा करना गलत है। ऐसा करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन समय रहते अगर इसके अनुकूल डाइ रखी जाए तो इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। स्वस्थ खानपान से सेहत के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करना बेहद आसान है। जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर में किस तरह की डाइट लेनी चाहिए। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की वजह भी जानते हैं। पढ़ते हैं आगे।
क्या है हाई ब्लड प्रेशर और इसकी वजह
जो लोग इसे बीमारी समझते हैं उन्हें बता दें कि ये बीमारी नहीं बल्कि शारीरिक अवस्था है। जो आगे चलकर हृदय रोग, डायबिटीज, किडनी संबंधित बीमारियों का सामना करा सकती है। बता दें कि सामान्य अवस्था में व्यक्ति के ब्लड प्रेशर का सिस्टोलिक लेबल 110 से 120 mm hg और डायस्टोलिक लेवल 70 से 80 mm hg होना चाहिए। लेकिन यदि किसी का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है तो यह 140 mm hg से 90 mm hg तक पहुंच जाता है इसे प्री हाइपरटेंशन की अवस्था भी कहते हैं। जानें इसकी वजह...
- गलत खानपान जैसे घी, तेल , फास्ट फूड, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक, एल्कोहल, सिगरेट आदि का अधिक मात्रा में सेवन करना।
- आधुनिक उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता की वजह से शारीरिक गतिविधियों का कम होना।
- नमक के अधिक सेवन से आदि।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी कोरोना वायरस से बचने के लिए खा रहे हैं विटामिन सी की गोलियां? तो जानिए डॉक्टर की सलाह
अपनी डाइट में क्या जोड़ें-
- हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में पालक और हरी सब्जी काफी मददगार रहते हैं क्योंकि इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- ब्लड प्रेशर के लिए लोबिया, सोयाबीन और राजमा जैसी बींस भी काफी लाभदायक होते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर, सही पोटेशियम, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो दिल की सेहत के लिए काफी मददगार होती है।
- उबले हुए आलू का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। डायबिटीज के लोगों के लिए यह काफी मददगार है।
- अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है तो आप रोजाना सुबह नाश्ते के साथ पोटेशियम से भरपूर केले का सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में सबसे आसान उपाय है।
इसे भी पढ़ें- आर्थोप्लास्टी से हमेशा के लिए ठीक हो सकती है ऑस्टियोआर्थराइटिस
- लहसुन भी बीपी में काफी मददगार है। इसमें ऐसे कोलेस्ट्रॉलरोधी तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं।
- दूध में विटामिन डी मौजूद होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। पर ध्यान दें वसा का अधिक मात्रा में सेवन करने से ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। इसीलिए फुल क्रीम के बजाय हमेशा लो फैट मिल्क का ही सेवन करें।
- चूंकि दही में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा नहीं के बराबर होती है इसलिए इसका नियमित सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर में फायदा होता है।
- अगर मेवों की बात की जाए तो अखरोट और बादाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन कम करने में मददगार साबित हुए हैं।
Read More Articles on Diet And Fitness in Hindi...
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version