Protein Powder Side Effects: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है। आज के समय में लोग शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए तमाम तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। प्रोटीन का काम शरीर में मांसपेशियों के निर्माण से लेकर उनके रख-रखाव के साथ शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने का होता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से वजन कम होना, ताकत की कमी समेत मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। जिम में वर्कआउट करने वाले लोग हों या एथलीट सभी प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। भले ही प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन सप्लीमेंट शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसके अलावा प्रोटीन पाउडर सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद नहीं होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, किन लोगों को प्रोटीन पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए और इससे होने वाले नुकसान के बारे में।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए प्रोटीन पाउडर का सेवन?- Who Should Avoid Protein Powder in Hindi
फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ने से लोग खानपान और डाइट पर ध्यान देने लगे हैं। प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। प्रोटीन पाउडर भी इन्हीं में से एक है। प्रोटीन पाउडर मुख्य रूप से दो तरह का होता है- एक व्हे प्रोटीन और दूसरा प्लांट बेस्ड प्रोटीन। वैसे तो सभी तरह के प्रोटीन का सेवन संतुलित मात्रा में करने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। लेकिन इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "प्रोटीन पाउडर का अधिक सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। किडनी से जुड़ी बीमारी, एलर्जी और निष्क्रिय जीवनशैली वाले लोगों के लिए प्रोटीन पाउडर बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन इन समस्याओं और स्थितियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई एक स्कूप प्रोटीन को पचाने में 3 साल लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें इस दावे की सच्चाई
इन लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है प्रोटीन पाउडर-
1. एलर्जी वाले लोगों के लिए
कुछ लोग प्रोटीन पाउडर के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं और इससे उन्हें एलर्जिक प्रतिक्रिया हो सकती है। ऐसे व्यक्तियों को प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
2. किडनी से जुड़ी समस्या
किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को भी प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अधिक प्रोटीन का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है औरइसकी वजह से किडनी की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर क्या है? जानें इसका सेवन करने के फायदे और तरीका
3. थायराइड की समस्या में
थायराइड के मरीजों को भी प्रोटीन पाउडर के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। प्रोटीन सप्लीमेंट या प्रोटीन पाउडर का सेवन थायराइड में गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
4. प्रेग्नेंसी और स्तनपान
गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान अधिक प्रोटीन का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
5. कम कैलोरी या प्रोटीन की आवश्यकता वाले लोग
कुछ लोगों को कम कैलोरी या प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जैसे कि वे वयस्क या बूढ़े। ऐसे लोगों को अधिक प्रोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं।
किसी भी प्रोटीन का सेवन करने से पहले उसके बारे में अच्छी जानकारी जरूर लें। जिन प्रोटीन पाउडर में आर्टिफीसियल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है उनके सेवन से बचें। ये तत्व आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। एक्सरसाइज या जिम जाने से पहले प्रोटीन पाउडर का सेवन करने के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं इसलिए इनका सेवन करने से पहले खुराक और इनके फायदे नुकसान के बारे में जानकारी जरूर लें।
(Image Courtesy: freepik.com)