Brown Rice Protein Powder Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों की कमी से शरीर कमजोर और बीमारियों का शिकार हो जाता है। प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर वजन घटना और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए लोग अक्सर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। जिम जाने वाले और बॉडी-बिल्डिंग करने वाले लोग प्रोटीन पाउडर सप्लीमेंट का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। आज के समय में मार्केट में तमाम तरह के प्रोटीन पाउडर मिल जाएंगे, इनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित प्रोटीन सप्लीमेंट है- व्हे प्रोटीन। लेकिन व्हे प्रोटीन डेयरी प्रोडक्ट्स से बनता है, इसलिए सबको यह सूट नहीं करता है। ऐसे में आप ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर का सेवन कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर के बारे में।
ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर क्या है?- What is Brown Rice Protein Powder in Hindi
ब्राउन राइस में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर ब्राउन राइस से ही बनाया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर में सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड होता है, जो प्रोटीन पाउडर को कम्पलीट प्रोटीन बनाता है।" शरीर में अमीनो एसिड का प्रोडक्शन नहीं होता है और इसकी आपूर्ति खाद्य पदार्थों के जरिये ही की जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई एक स्कूप प्रोटीन को पचाने में 3 साल लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें इस दावे की सच्चाई
ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर के फायदे- Brown Rice Protein Powder Benefits in Hindi
ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. प्लांट बेस्ड प्रोटीन- ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर एक तरह का प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर है। इसे शाकाहारी और वीगन लोग दोनों ही खा सकते हैं। वीगन लोगों के लिए ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
2. वजन घटाने में फायदेमंद- ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर का सेवन वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. एलर्जी का कम खतरा- ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर डेयरी-मुक्त, ग्लूटेन-मुक्त और सोया-मुक्त होता है, इसलिए इसका सेवन करने से एलर्जी का खतरा बहुत कम रहता है।
इसे भी पढ़ें: प्लांट बेस्ड प्रोटीन या व्हे प्रोटीन: कौन सा सप्लीमेंट है मसल्स बनाने के लिए बेस्ट, जानें डायटीशियन से
4. लिवर के लिए फायदेमंद- कुछ प्रोटीन पाउडर का सेवन लिवर के लिए हानिकारक होता है। लेकिन ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है
5. मसल्स बिल्डिंग में फायदेमंद- प्रोटीन पाउडर का सेवन ज्यादातर लोग मसल्स बिल्डिंग के लिए करते हैं। इसका सेवन करने से मसल्स बिल्डिंग में जल्दी फायदा मिलता है।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन शरीर के लिए फायदेमंद और उपयोगी माने जाते हैं। इनका भी काम मांसपेशियों को मजबूत करना और उनके विकास में मदद करना होता है। इस प्रोटीन का पाचन भी देरी आधारित प्रोटीन के मुकाबले ज्यादा ठीक होता है। इस प्रोटीन को बनाने में अतिरिक्त शुगर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)