Fri Sep 11, 2026 | 08:35 PM IST

Doctor Verified

वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें मशरूम पाउडर का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Mushroom Powder Benefits for Weight Gain: मशरूम में मौजूद जरूरी अमीनो एसिड शरीर की मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं।

Mushroom Powder Benefits for Weight Gain: असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधि कम होने का सीधा असर शरीर पर पड़ता है। खानपान में गड़बड़ी के कारण ही वजन बढ़ने की समस्या होती है और इसकी वजह से ही वजन कम भी होता है। तमाम लोग ऐसे हैं, जो दुबले-पतले या कम वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन कम होने के कारण शरीर में ताकत की कमी भी हो सकती है और कई जगहों पर शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। वजन बढ़ाने और बॉडी-बिल्डिंग के लिए लोग तमाम तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, वजन बढ़ाने के लिए मशरूम पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम पाउडर में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को हेल्दी बनाने और मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए मशरूम पाउडर का सेवन करने के फायदे और सही तरीका।

वजन बढ़ाने के लिए मशरूम पाउडर के फायदे- Mushroom Powder Benefits for Weight Gain in Hindi

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी है। मशरूम लगभग हर मौसम में मिल जाता है और इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, सेलेनियम, पोटैशियम, ग्लूटाथियान और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। मशरूम में मौजूद जरूरी अमीनो एसिड शरीर की मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं।" वजन बढ़ाने के लिए मशरूम का सेवन किसी सप्लीमेंट से कम फायदेमंद नहीं माना जाता है।

Mushroom Powder Benefits for Weight Gain

इसे भी पढ़ें: चाहिए बॉडीबिल्डर्स जैसी हैवी बॉडी? तो वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें 3200 कैलोरी का ये डाइट प्लान

यही नहीं मशरूम में मौजूद सेलेनियम शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और इसका सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूटेन नामक घुलनशील फाइबर डाइबिटीज के खतरे को काम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। मशरूम में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, रोज खाने से मिलेगा दुबलेपन से छुटकारा

वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें मशरूम का सेवन?

वजन बढ़ाने के लिए रोजाना मशरूम का सेवन करने से फायदा मिलता है। मशरूम का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सब्जी के रूप में ही करते हैं। इसका इससे बनी डिशेज का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। मशरूम पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से मांसपेशियों के विकास और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

मशरूम पाउडर का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसे एक नैचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल इंफेक्शन को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में भी मदद करते हैं। वजन बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए आप डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेकर इसका सेवन कर सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, अन्यथा कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 29, 2024 19:10 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content