
बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन, आयरन, जिंक, फाइबर और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। बाजरे में राबोफ्लेविन, फोलिक एसिड और बीटा कैरोटीन भी होते हैं। अकसर लोग सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में बाजरा शामिल करते हैं। बाजरा, पेट और आंतों के लिए लाभकारी होता है। बाजरा खाने से एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है। बाजरा कब्ज से राहत दिलाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। खासकर, सर्दियों में बाजरे का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है। जानें, सर्दियों में बाजरे का सेवन कैसे करें-
सर्दियों की डाइट में बाजरा कैसे शामिल करें?- How to Include Millet or Bajra in Winter Diet in Hindi

1. बाजरे की खिचड़ी
आप सर्दियों में बाजरे की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इस खिचड़ी को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप एक पैन लें। इसमें घी डालें और फिर जीरे या हींग का तड़का लगाएं। फिर इसमें बाजरा, दाल, हल्दी पाउडर, नमक, मिर्च और पानी डालें। फिर कुछ देर पकाएं और तैयार खिचड़ी गर्मा-गर्म खाएं।
2. बाजरे का उपमा
अकसर लोग सूजा का उपमा खाते हैं। आप सर्दियों में बाजरे का भी उपमा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप बाजरे को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अब एक पैन लें, इसमें घी डालें और राई का तड़का लगाएं। अब इसमें करी पत्ता और मूंगफली डालें। फिर इसमें बाजरा डालें और थोड़ी देर तक पकाएं। इसमें पानी डालें, फिर जब यह उपमा बन जाए, तो गैस बंद कर दें। आप चाहें तो बाजरे की इडली भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें बाजरा सूप, जानें फायदे और रेसिपी

3. बाजरे का पैनकेक
सर्दियों में अकसर लोग कुछ-न-कुछ खाना पसंद करते हैं। आप इस मौसम में बाजरे का पैनकेक भी खा सकते हैं। बाजरे का पैनकेक काफी हेल्दी होता है। पैनकेक को बच्चे भी खाना पसंद करते हैं। इसके लिए आप बाजरा और गुड़ बराबर मात्रा में लें। अब गर्म पानी लें और इसमें कोको पाउडर मिलाएं। अब एक पैन लें और इसमें घी और बाजरे-गुड़ का मिश्रण डालें और पैनकेक खाएं।
4. बाजरे का सूप
सर्दियों में अकसर लोग टमाटर या चिकन सूप पीते हैं। इसके अलावा, बाजरे का सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। बाजरे का सूप सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसके लिए आप पानी लें और इसमें बाजरे का आटा मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर पकाते रहें। अब आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां डाल सकते हैं। अब इस तैयार सूप को पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें बाजरे का सेवन, बैली फैट होगा कम
5. बाजरे की रोटी
जिस तरह आप गेहूं की रोटी बनाकर खाते हैं, वैसे ही बाजरे की रोटी भी खाई जा सकती है। बाजरे की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बाजरे की रोटी आप किसी भी सब्जी के साथ खा सकेत हैं। इसके लिए आप बाजरे का आटा गूंथ लें। अब आप इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं। बाजरे की रोटी में घी मिलाकर खाना काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक लगता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version