Doctor Verified

डिलीवरी के ठीक बाद कंपकंपी और ठंड लगने जैसे लक्षण हैं Postpartum Chills, जानें इस समस्या के बारे में

महिलाओं में डिलीवरी के ठीक बाद ठंड लगना, कंपकंपी होना Postpartum Chills का लक्षण हो सकता है, जानें इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के ठीक बाद कंपकंपी और ठंड लगने जैसे लक्षण हैं Postpartum Chills, जानें इस समस्या के बारे में


गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को कई गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। डिलीवरी के बाद भी ये समस्याएं कम नहीं होती हैं। कई महिलाओं को डिलीवरी के ठीक बाद ही कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के ठीक बाद या 24 घंटे के भीतर अगर महिला के शरीर के तापमान में बदलाव, कंपकंपी, और ठंड लगने की समस्या को पोस्टपार्टम चिल्स (Postpartum Chills) का लक्षण माना जाता है। कई महिलाओं में डिलीवरी के ठीक बाद बुखार या शरीर में कंपकंपी की समस्या होती है। यह समस्या पेशाब के मार्ग में संक्रमण, या सर्जरी के घाव में इन्फेक्शन के कारण हो सकती है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं में ये लक्षण दिखने आम हैं लेकिन नॉर्मल डिलीवरी वाली महिलाओं में भी ये लक्षण देखे जा सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं  Postpartum Chills की समस्या के बारे में।

क्या है पोस्टपार्टम चिल्स की समस्या? (What is Postpartum Chills?)

स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक प्रसव यानि बच्चे के जन्म देने के बाद अगर महिला को अत्यधिक ठंड लगना और कांपने की समस्या होती है तो इसे पोस्टपार्टम चिल्स का लक्षण माना जाता है। इस समस्या की वजह से आपको डिलीवरी के ठीक बाद गंभीर रूप से ठंड लगने की समस्या और कंपकंपी हो सकती है। कई महिलाओं में यह समस्या देखी जाती है और इसे बहुत गंभीर नहीं माना जाता है। अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो ये लक्षण जरूर दिखाई दे सकते हैं। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं की Postpartum Chills की समस्या नॉर्मल डिलीवरी की तुलना में सी सेक्शन डिलीवरी में ज्यादा होती है।

Postpartum-Chills-Symptoms

इसे भी पढ़ें :  डिलीवरी के बाद बेली बाइंडिंग का इस्तेमाल क्यों जरूरी है, जानें इससे होने वाले फायदे

पोस्टपार्टम चिल्स की समस्या के कारण (Postpartum Chills Causes in Hindi)

डिलीवरी यानी प्रसव के बाद ठंड लगना, शरीर के तापमान में बदलाव होना कई कारणों से हो सकता है। इस समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • हार्मोनल बदलाव के कारण ठंड और तामपान में बदलाव।
  • अस्पताल के ठंडे वातावरण में लंबा समय बिताने से आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह से भी आपको यह समस्या हो सकती है।
  • दर्द निवारक दवाओं के सेवन की वजह भी शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं। दर्द निवारक दवाएं, विशेष रूप से एपिड्यूरल, त्वचा पर रक्त वाहिकाओं को खोलकर आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करती हैं जिसकी वजह से यह समस्या हो सकती है।

पोस्टपार्टम चिल्स के लक्षण (Postpartum Chills Symptoms in Hindi)

पोस्टपार्टम चिल्स की समस्या के प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

  • डिलीवरी के ठीक बाद अत्यधिक ठंड।
  • कंपकंपी की समस्या।
  • शरीर के तामपान में बदलाव।
  • शरीर में दर्द।

डिलीवरी के बाद ठंड या कंपकंपी की समस्या से बचने के लिए कोई तरीका नहीं है। यह एक स्थिति है जो ज्यादातर महिलाओं में डिलीवरी के बाद देखने को मिलती है। इससे बचाव के लिए आपको अस्पताल में जाने से पहले गर्म कपड़े आदि रखने चाहिए। सी सेक्शन के बाद अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं तो अधिक घबराना नहीं चाहिए। अगर आपको इस दौरान अधिक समस्या होती है तो तुरंत अस्पताल के स्टाफ या डॉक्टर को सूचित करें। डिलीवरी के बाद आसपास की चीजों को साफ रखें। इन्फेक्शन से बचाने के उपायों का ध्यान रखें। डिलीवरी के पहले और बाद में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पल्स रेट और ब्लड प्रेशर को भी नियमित रूप से चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें :  डिलीवरी के बाद शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट, जानें क्या खाएं क्या नहीं

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से उनके मूड पर भी असर पड़ता है। इसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहा जाता है। पोस्टपार्टम डिप्रेशन बहुत कॉमन है लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में मालूम नहीं होता। पोस्टपार्टम डिप्रेशन अक्सर महिलाओं को होता है। जब वे बेबी को डिलीवर कर देती हैं तब ये डिप्रेशन होता है। इसमें उदासी होती है। विचारों में बहुत तेजी आ जाती है। आगे की बहुत फिक्र होने लगती है। मैं कुछ कर पाउंगी या नहीं कर पाउंगी या सास क्यों आई थीं। ऐसे विचार मन में आने लगते हैं। इन सबकी वजह से भी महिलाओं को पोस्टपार्टम चिल्स का सामना करना पड़ सकता है।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी से शरीर में दिखते हैं कई लक्षण, जानें इसका इलाज

Disclaimer