आड़ू के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits of Peach Seeds: आड़ू के बीज शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं, इसमें मौजूद गुण कई बीमारियों में उपयोगी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आड़ू के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे


Benefits of Peach Seeds: आड़ू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल होता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट है, इसके गुण भी उतने ही है। गर्मी के मौसम में आड़ू बाजार में सबसे ज्यादा बिकता है। आड़ू में मौजूद गुण शरीर की कई बीमारियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, सिर्फ आड़ू ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अंदर बादाम के आकार का छोटा सा बीज होता है, इस बीज का सेवन शरीर की कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आड़ू के बीज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। 

आड़ू के बीज के फायदे- Peach Seeds Benefits in Hindi

वजन कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आड़ू का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसके बीज भी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। आड़ू के बीज में पोटैशियम, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं आड़ू के बीज का सेवन करने से मिलने वाले फायदे-

 Peach Seeds Benefits

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है आड़ू, जानें खाने का तरीका

1. आड़ू के बीज का सेवन मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आड़ू के बीज का पाउडर बनाकर संतुलित मात्रा में सेवन करने से पीरियड्स में फायदा मिलता है। पीरियड्स में आड़ू के बीज का पाउडर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

2. वजन कम करने के लिए आड़ू के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण वजन कम करने में उपयोगी माने जाते हैं। आड़ू के बीज का पाउडर का सेवन करने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

3. कान में दर्द होने पर भी आड़ू के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। आड़ू के बीज से बने तेल को कान में 2-3 बूंद डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है।

4. आड़ू के बीज स्किन की कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं। आड़ू के बीज का पाउडर खाने से आपको स्किन की समस्या जैसे एक्ने, दानें आदि में फायदा मिलता है। इसके अलावा आड़ू के बीज से बने तेल को स्किन पर लगाने से भी कई समस्याएं दूर होती हैं।

5. आखों की सेहत के लिए आड़ू खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आड़ू के बीज भी आंखों को हेल्दी रखने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन की मात्रा रेटिना को हेल्दी रखने का काम करती है।

6. आड़ू के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन शरीर में कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ रोकने में उपयोगी है। आड़ू के बीज का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: आड़ू की पत्तियां दूर करेंगी शरीर की ये 9 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आड़ू में मौजूद गुण शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आप आड़ू के बीज का औषधीय इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

मॉनसून में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें रुजुता दिवेकर से

Disclaimer