Can Overstressing Make You Sick: आजकल अधिकतर लोग किसी-न-किसी वजह से तनाव में घिरे रहते हैं। कोई ऑफिस, तो कोई घर या करियर की वजह से तनाव में रहता है। तनाव न सिर्फ मानसिक बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि इससे शारीरिक स्वास्थ्य भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। जो लोग तनाव में रहते हैं, वे तनावमुक्त वाले लोगों की तुलना में ज्यादा बीमार महसूस करते हैं। खासकर, जो लोग ज्यादा ही स्ट्रेस में रहते हैं, उनमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। आइए, गट और हार्मोन एक्सपर्ट डॉ. अलका विजयन से जानते हैं ज्यादा स्ट्रेस लेने से किन समस्याओं का जोखिम बढ़ता है।
ज्यादा स्ट्रेस लेने से बढ़ता है इन बीमारियों का जोखिम
1. स्किन से जुड़ी समस्याएं
अगर आप भी ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग स्ट्रेस लेते हैं, उन्हें त्वचा संबंधी समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं। स्ट्रेस लेने की वजह से ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है। इससे त्वचा पर एक्ने और डलनेस हो सकती है। अगर आपको भी चेहरे पर मुंहासे रहते हैं, तो सबसे पहले स्ट्रेस या तनाव लेने से बचें। स्ट्रेस बालों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें ये 5 फेस सीरम, जानें किस समस्या के लिए कौन-सा सीरम है बेस्ट?
2. थायराइड
ज्यादा स्ट्रेस लेने से डायबिटीज और थायराइड जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। स्ट्रेस में रहने की वजह से थायराइड हार्मोन असंतुलित हो सकता है। स्ट्रेस की वजह से हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म की दिक्क्त हो सकती है। इससे शरीर में थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इससे एनर्जी लेवल कम हो सकता है।
3. मासिक धर्म चक्र से जुड़ी समस्या
स्ट्रेस मासिक धर्म चक्र को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे आपकी पीरियड्स से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्ट्रेस अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है। इसकी वजह से प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या भी हो सकती है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो स्कैंटी पीरियड्स (1-2 दिन पीरियड्स रहना) की समस्या होना बेहद आम है।
4. आईबीएस
स्ट्रेस आंतों की सेहत को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, यह आईबीएस इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम का कारण भी बन सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको स्ट्रेस बिलकुल नहीं लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस ही नहीं ये 5 चीजें भी बन सकती हैं हार्मोनल असंतुलन का कारण, जानें कैसे करें बचाव
5. वजन घटना या बढ़ना
ज्यादा स्ट्रेस लेना वजन घटने या बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो इससे आपका वजन घट या बढ़ सकता है। अगर आपका वजन लगातार घट या बढ़ रहा है तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। साथ ही, स्ट्रेस बिलकुल न लें।
6. नींद न आना
स्ट्रेस लेने की वजह से आपको नींद न आने यानी अनिद्रा की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस नींद को प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में आपको प्राणायाम जरूर करना चाहिए। साथ ही, मेडिटेशन का भी सहारा लेना चाहिए।