Doctor Verified

तनाव के कारण हो सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानें एक्सपर्ट से इनके बारे में

Can You Get Sick By Stress: क्या आप जानते हैं ज्यादा तनाव के कारण भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जानें तनाव किन समस्याओं का कारण बन सकता हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
तनाव के कारण हो सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानें एक्सपर्ट से इनके बारे में


What Diseases Can Be Caused By Stress: हमारे डेली लाइफस्टाइल में हम न जाने कितनी समस्याओं का सामना करते हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कई चीजों के कारण हम परेशान रहते हैं। इनके कारण सेहत पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही हमें तनाव भी होने लगता है। कई लोगों को तनाव और चिंता करने की आदत हो जाती है। ऐसे में वो हर वक्त परेशान या नाखुश महसूस करते हैं। तनाव के कारण हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इसके कारण हम कई बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं, जिसके कारण हमें पता भी नहीं होता है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट व डाइट और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में। 

stress

तनाव लेने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है? Diseases That Can Happen Due To Stress

माइग्रेन- Migraines

तनाव के कारण हम ओवरथिंक करने लगते हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा सोचते रहने से ब्रेन पर प्रेशर बढ़ता है। किसी बात पर गहराई से सोचते रहने से आपको सिर दर्द हो सकता है। इसके कारण आपकी सिर की मसल्स भी टाइट हो जाती हैं, जिससे आपको माइग्रेन हो सकता है। 

सर्वाइकल का दर्द- Cervical Pain

तनाव लेने के कारण आपको सर्वाइकल होने का खतरा भी हो सकता है। ज्यादा सोचने के कारण ब्रेन और बॉडी दोनों पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में आपकी रीढ़ की हड्डी पर जोर पड़ता है जो कंधों के दर्द का कारण भी बन सकता है। इसके कारण आपको अक्सर कंधों और गर्दन में दर्द रहने लगेगा, जो सर्वाइकल के दर्द का कारण भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें- रिश्‍तों का तनाव खराब कर सकता है आपकी सेहत, हो सकती हैं ये 5 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

गैस्ट्रिटिस इशुज- Gastritis

ज्यादा तनाव लेने से आप ओवरईटिंग या स्ट्रेस ईटिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में हमें अपनी भूख और इच्छा पर कंट्रोल नहीं रहता है। लेकिन यह आपकी गट हेल्थ को नुकसान कर सकता है। इसके कारण आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर- High Blood Pressure

ज्यादा तनाव लेने से आपमें गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अगर आपके अपने स्ट्रेस को कंट्रोल नहीं करते हैं, तो इससे आपको बैचेनी हो सकती है। ज्यादा तनाव बढ़ने से आपके ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा सोचने से आप अक्सर हाई ब्लड प्रेशर महसूस कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं का कारण बन सकता है इमोशनल स्ट्रेस, जानें इसे दूर करने के प्रभावी उपाय

सीने में दर्द रहना- Chest Pain 

तनाव होने के कारण आपको एंग्जायटी और पैनिक अटैक आ सकते हैं। इसके कारण आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप आपको सीने में दर्द हो रहा है। इसके कारण आपको ज्यादा सोचने पर सीने में दर्द या चुभन महसूस हो सकती है। 

इस तरह से तनाव आपको शारीरिक रूप से नुकसान कर सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

तनाव और ड‍िप्रेशन दूर करता है Five Senses Meditation (5 इंद्र‍ियों के साथ किया गया ध्यान), जानें करने का तरीका

Disclaimer