Five Senses Method Of Meditation: हमारे शरीर में 5 इंद्रियां होती हैं। कान, त्वचा, आंखें, जीभ और नाक। इन 5 इंद्रियों के साथ किया गया मेडिटेशन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 5 इंद्रियों वाला मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है और डिप्रेशन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। अच्छी बात यह है कि इस मेडिटेशन को करने के लिए आपको शांत जगह ढूंढने या अलग से आसन लेने की जरूरत नहीं है। इस मेडि टेशन को कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। लंच ब्रेक के दौरान या ऑफिस जाते समय कैब या मेट्रो में भी इसे किया जा सकता है। इस मेडिटेशन को घंटों भी करने की जरूरत नहीं है। दिन के 5 मिनट भी काफी हैं। जानते हैं 5 इंद्रियों वाले मेडिटेशन को करने का तरीका और इससे जुड़े फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
5 इंद्रियों के साथ की गई मेडिटेशन तकनीक क्या होती है?- Five Senses Method Of Meditation
तनाव को कम करने के लिए 5 इंद्रियों वाला मेडिटेशन करना फायदेमंद होता है। हमारे 5 सेंस होते हैं। देखना, सुनना, सूंघना, छूना और स्वाद लेना। इन 5 इंद्रियों की मदद से मेडिटेशन करने की प्रक्रिया को 5 सेंस मेथड ऑफ मेडिटेशन कहा जाता है (Five Senses Method Of Meditation)। 5 इंद्रियों की मदद से मेडिटेशन करेंगे, तो आप खुद को बेहतर ढंग से समझ पाएंंगे और आपकी समझ बढ़ेगी।
5 इंद्रियों के साथ मेडिटेशन करने के फायदे- Five Senses Method Of Meditation Benefits
- इस मेडिटेशन को करने से तनाव कम होता है।
- इस तकनीक की मदद से फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
- एंग्जाइटी और डर को खत्म करने के लिए यह एक अच्छा मेडिटेशन है।
- इस तकनीक की मदद से मेडिटेशन करेंगे, तो आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
- शारीरिक रूप से आप ज्यादा सक्रिय होते हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- क्या बिना थेरेपी लिए सुधारा जा सकता है मानसिक स्वास्थ्य? जानें इसे बेहतर बनाने के तरीके
5 इंद्रियों के साथ मेडिटेशन कैसे करें?- How to Do Five Senses Method Of Meditation
- एक आरामदायक जगह चुनें और वहां बैठ जाएं। वैसे यह मेडिटेशन कहीं भी किया जा सकता है।
- गहरी सांस लें और अपनी सांस पर फोकस करें।
- अब अपने आसपास देखें और रंग, शेप और टेक्सचर पहचानें।
- अब जिस जगह आप बैठे हैं वहां का तापमान और सतह को छूकर महसूस करें।
- इसके बाद अपने कानों में सुनाई देने वाली आवाज पर गौर करें।
- अब गहरी सांस लेकर अपने आसपास से आ रही खुशबू को महसूस करें।
- अब अपने स्वाद पर फाेकस करें और महसूस करें कि जीभ पर किस चीज का स्वाद का आ रहा है।
- इस तरह हर दिन 5 से 10 मिनट इस मेडिटेशन को करेंगे, तो तनाव और डिप्रेशन से बाहर आ सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।