Is It Okay To Meditate On Bed: मेडिटेशन या ध्यान करना मेंटल और फिजिकल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मेडिटेशन के जरिए आप तनाव या डिप्रेशन जैसी स्थिति को दूर कर सकते हैं। मेडिटेशन की मदद से हाई बीपी, ब्रीदिंग से जुड़ी समस्याएं और खराब डाइजेशन को भी सुधारा जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो मेडिटेट करने की सबसे अच्छी सुखासन मानी जाती है। लेकिन कुछ लोगों को लेटकर मेडिटेशन करना पसंद होता है। यही कारण है कि मुझे इंटरनेट पर यह सवाल मिला कि क्या लेटकर मेडिटेशन किया जा सकता है? मेडिटेशन करने की मुद्रा का उसके असर पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
क्या बिस्तर पर मेडिटेशन करना सही है?- Is It Okay To Meditate On Bed
डॉ नेहा आनंद ने बताया कि यह केवल लोगों का भ्रम है कि मेडिटेशन केवल बैठकर ही किया जा सकता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। अगर आपको बेड पर लेटकर ध्यान करने में आसानी होती है, तो आप लेटकर मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन का पहला स्टेप ही है आरामदायक मुद्रा में रहना और अगर आप बैठकर सहज महसूस नहीं रहे हैं या आपको कुछ अड़चन महसूस हो रही है, तो आपका ध्यान करने में मन नहीं लगेगा। इसलिए मेडिटेशन करने के लिए सही मुद्रा से ज्यादा ध्यान आरामदायक मुद्रा पर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मेडिटेशन करने से दूर हो सकती हैं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ये 5 समस्याएं, जानें ध्यान का सही तरीका
लेटकर मेडिटेशन करने के फायदे- Benefits of Meditating in Bed
- बिस्तर पर लेटकर मेडिटेशन करने से आपके मन के साथ-साथ शरीर को भी आराम मिलेगा और आप खुद को रिलैक्स रख पाएंगे।
- जो लोग किसी हादसे का शिकार हुए हैं या जिन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है, उनके लिए लेटकर मेडिटेशन करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को तनाव और थकान दोनों लक्षण साथ में महसूस होते हैं। ऐसे में वे अपने आराम के मुताबिक लेटकर और रिलैक्स होकर बेड पर ही मेडिटेशन कर सकती हैं।
- अगर आप लेटकर मेडिटेशन कर रहे हैं, तो लोअर बैक पेन और हाई बीपी की समस्या से राहत मिलती है।
लेटकर मेडिटेशन करने के नुकसान- Side Effects of Meditating in Bed
- मेडिटेशन के बीच में आपको अचानक से नींद आ सकती है। इससे ध्यान की प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।
- बैठकर मेडिटेशन करने से ब्रीदिंग पैटर्न को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- लेटकर मेडिटेशन करने से कई लोगों को गलत बॉडी पॉश्चर या मैट्रेस के कारण अड़चन महसूस हो सकती है।
- अगर आपने लेटने से पहले हैवी डिनर किया है, तो मेडिटेशन के दौरान आपको गैस या डाइजेशन से संबंधित समस्या हो सकती है।
- आप चाहें लेटकर मेडिटेट करें या बैठकर, शरीर का पॉश्चर सही होना चाहिए और ध्यान करके आपके मन को हल्का महसूस होना चाहिए, इससे समझें कि आपने ठीक से मेडिटेट किया है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।