Expert

मेडिटेशन की शुरूआत करने वाले लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

Dos and Donts to Follow When Beginning Meditation in Hindi: अगर आप मेडिटेशन की शुरूआत कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपनी आदत को मेनटेन करना चाहिए। ऐसे में आपको मेडिटेशन के प्रति निरंतरता रखनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेडिटेशन की शुरूआत करने वाले लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

Dos and Donts to Follow When Beginning Meditation in Hindi: मेडिटेशन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। मेडिटेशन करने से न केवल मन शांत और एक्टिव स्थिर रहता है, बल्कि मेडिटेशन करना आपकी फीजिकल हेल्थ के लिए भी लाभकारी साबित होता है। मेडिटेशन के दौरान बहुत सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप गलत तरीके से मेडिटेशन कर रहे हैं तो हो सकता है इसका गलत प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। मेडिटेशन करने के दौरान आपको आरामदायक जगह पर बैठना चाहिए, जहां आपको कोई डिस्टर्ब करने वाले न हो।

अगर आप मेडिटेशन की शुरूआत कर रहे हैं तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? अगर आप भी मेडिटेशन कर रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आपको एकसाथ लंबे समय तक मेडिटेशन पर बैठे रहने से बचना चाहिए। आइये ASD योगा फैमिली के फाउंडर और योगाचार्य दीपक तंवर से जानते हैं इसके बारे में। 

मेडिटेशन की शुरूआत करने वालों को क्या करना चाहिए?

  1. अगर आप मेडिटेशन की शुरूआत कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपनी आदत को मेनटेन करना चाहिए। ऐसे में आपको मेडिटेशन के प्रति निरंतरता रखनी चाहिए।
  2. शुरूआत में आपको दिमाग या शरीर पर बहुत ज्यादा जोर दिए बिना शांत रहकर योग करना चाहिए। दिमाग पर प्रेशर डालने के बजाय आपको ट्रेनर या योग एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
  3. शुरूआत में मेडिटेशन करने के लिए आपको अपने लिए एक अलग जगह बनानी चाहिए, जहां वातावरण शांत और अच्छा हो।
  4. मेडिटेशन करने के लिए आपको अपनी सांसों और संवेदनशीलता पर ध्यान देने की जरूरत है।
  5. मेडिटेशन की शुरूआत में आपको ज्यादा अलग-अलग तरह के मेडिटेशन को करने से बचना चाहिए।
  6. अगर आपसे किसी दिन मेडिटेशन का अभ्यास छूट जाता है तो ऐसे में खुद को कोसे न साथ ही निरंतरता पर विराम न लगाएं। 
meditate-inside

मेडिटेशन की शुरूआत करने वालों को क्या नहीं करना चाहिए?

  1. मेडिटेशन की शुरूआत करने वालों को शुरूआत में ही ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि मेडिटेश करने से तुरंत आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकेंगे।
  2. अगर आप मेडिटेशन का अभ्यास कर रहे हैं तो शुरूआत में शोर-शराबे वाली जगह पर मेडिटेशन नहीं करना चाहिए।
  3. मेडिटेशन का अभ्यास करने के साथ आपको नकारात्मक विचारों को दूर रखना चाहिए।
  4. अगर आपसे कोई गलती हो रही है तो ऐसे में आपको खुद को दोषी नहीं बनाना चाहिए। 

रोजाना मेडिटेशन करने के फायदे

  1. मेडिटेशन का अभ्यास करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. मेडिटेशन करने से दिमाग शांत और स्थिर रहता है, इससे मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
  3. इससे आपका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  4. इससे आपके नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और नींद अच्छी आती है।
  5. मेडिटेशन करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है साथ ही साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  6. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप सेहत के प्रति और ज्यादा जागरूक होते हैं। 

Read Next

Disclaimer