जितना शरीर के लिए भोजन और अन्य चीजें जरूरी हैं, उतना ही सोना और आराम करना भी अहम है। अगर एक व्यक्ति सही ढंग से आराम नहीं करता है, तो उसके शरीर के सारे फंक्शन अच्छे से काम नहीं करते हैं। एक व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। सही नींद न लेना या अच्छे से नींद न आने के कारण आपका लाइफ बैलेंस भी बिगड़ सकता है। अगर ये दिक्कत ज्यादा बढ़ती है, तो आपको इनसोम्निया या फिर अनिद्रा जैसे डिसऑर्डर हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की जगह आप खास मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपको अच्छी नींद आती है और मानसिक शांति भी मिलती है। दिनभर की स्ट्रेस और थकान को आप आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आप कई मंत्र मुद्राओं का अभ्यास कर सकते हैं। इसके बारे में हम इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे।
क्या होती है मंत्र मुद्रा?
मुद्राओं के अभ्यास से आपको शारीरिक और मानिसक लाभ मिलता है। मुद्रा एक संस्कृत शब्द है, जिसमें आप अपने हाथों के पोजीशन की मदद से अपने शरीर की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसमें आपको अपनी उंगलियों के बीच प्रेशर लगाना होता है। इस दौरान आपको अगर मन हो, तो आप किसी तरह के मंत्र का उच्चारण भी कर सकते हैं।अपने ध्यान को एक जगह केंद्रित करने की कोशिश करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप आराम से अपने रात की पूरी नींद ले सकते हैं।
मंत्र मुद्रा के फायदे
1. मंत्र मुद्रा का अभ्यास करने से आपके शरीर की नसों को काफी आराम मिलता है। खासकर आपके हाथों की नसों को इससे काफी रिलैक्स मिलता है।
2. मंत्र मुद्रा मेडिटेशन के अभ्यास से आपका माइंड इतना शार्प हो सकता है कि आप अपने बॉडी में चल रहे फंक्शन्स को भी महसूस कर सकते हैं।3. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपके शरीर में एनर्जी का संचार होता है।
4. हमारे शरीर में पांच तरह की एनर्जी होती है। मंत्र मुद्रा के अभ्यास से आपकी ये पांचों एनर्जी में समन्वय बना रहता है।
5. मंत्र मुद्रा के अभ्यास से आपको अच्छी नींद आती है और हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं। ।
6. मंत्र मुद्रा की मदद से आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकते हैं।
7. इसे आप सुबह या शाम के समय में भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेडिटेशन के बारे में अक्सर लोगों के मन में होते हैं ये 6 भ्रम, जानें क्या है इनकी सच्चाई
अच्छी नींद के लिए आप इन मुद्राओं का अभ्यास करें
1. शक्ति मुद्रा
2. प्राण मुद्रा
3. मंत्र मुद्रा
4. मस्ती मुद्रा
5. आदि मुद्रा
6. ध्यानी मुद्रा
ये सभी मुद्राएं नींद की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इसे आप किसी ट्रेनर की मदद से कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे दिन में आप 30 मिनट के लिए इसका अभ्यास कर सकते हैं। कोई खास तरह की समस्या होने पर मंत्र मुद्रा के अभ्यास से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version