Observation Meditation: मेडिटेशन यानी ध्यान करना। मेडिटेशन करने के कई तरीके हैं। आज जो तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन का नाम दिया गया है। इस मेडिटेशन में आपको इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होता है कि आप क्या सोच रहे हैं। मान लीजिए कि आप किसी उलझन में फंसे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए? ऐसे में ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। इस मेडिटेशन में आपको अपनी समस्याओं को, चिंताओं को या मन में उठी किसी बात को भूलना नहीं है, बल्की उस पर गहरा विचार करना है। इस तरह आप समस्या से बाहर आ सकते हैं। इस लेख लें जानेंगे ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन के फायदे और इसे करने का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन क्या है?- What is Observation Meditation
ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन एक ध्यान प्रणाली है जिसमें मेडिटेशन प्रैक्टिस के जरिए व्यक्ति मन में चल रही सोच और शारीरिक अनुभवों का ध्यान करता है। यह ध्यान की प्रक्रिया को जागरूक और सचेत नजरिए से अनुभव करने का एक तरीका है। इसका उद्देश्य मानसिक शांति, खुद की जागरूकता, और मानसिक स्थिरता को बढ़ाना होता है। इस प्रकार की मेडिटेशन को करने से व्यक्ति को अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाता है।
ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन के फायदे- Observation Meditation Benefits
- ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन के जरिए आप अपने चिंता और तनाव से बाहर आ सकते हैं।
- इस मेडिटेशन के जरिए एकाग्रता बढ़ती है।
- इस मेडिटेशन को करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।
- ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन के जरिए स्लीप क्वॉलिटी बेहतर होती है।
- इस मेडिटेशन के जरिए अवेयरनेस बढ़ती है और आप खुद को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या बिना थेरेपी लिए सुधारा जा सकता है मानसिक स्वास्थ्य? जानें इसे बेहतर बनाने के तरीके
ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन को करने का तरीका- How to Do Observation Meditation
इन स्टेप्स के जरिए ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन को प्रैक्टिस कर सकते हैं-
- ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन को करने के लिए आरामदायक पोजिशन चुन लें।
- अपनी आंखों को बंद कर लें।
- अब आप अपनी सांस, अपने आसपास का वातावरण और अपने शरीर को महसूस करने का प्रयास करें।
- ऑब्जर्वेशन मेडिटेशन के दौरान ऐसी चीजों के बारे में सोचें, जो आपको अच्छी या खराब लग रही हों।
- कई बार इस मेडिटेशन के जरिए लोगों को सवालों के जवाब मिल जाते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version