
orange and kiwi smoothie for Weight loss: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरे भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियों का मौसम आते ही एक बार फिर लोगों के मन में ढेर सारे पकवान, चिक्की, गुड़ की पट्टियां और गुड़ से बनें पारे खाने के लिए उठ चुका है। सर्दियों का मौसम होता ही खाने के लिए है, क्योंकि आपको किसी भी चीज को पचाने में मुश्किल नहीं होती है। सर्दियों के मौसम की वैसे तो बहुत सारी बातें खास होती हैं लेकिन इस मौसम को लेकर एक भ्रम बहुत ज्यादा है। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि सर्दियों के मौसम में पसीना नहीं आता है, जिसकी वजह से वजन घटाना (Weight Loss in Winters) मुश्किल होता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो गलत है।
सर्दियों का मौसम वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी सर्दियों में वजन कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान सी स्मूदी की रेसिपी। सर्दियों में वजन घटाने के लिए आप संतरे और कीवी की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं संतरे और कीवी की स्मूदी बनाने की रेसिपी (orange and kiwi smoothie Recipe) और इसे पीने के फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए Plant Based Diet है बेस्ट, जानें इसमें क्या खाते हैं क्या नहीं
कीवी और संतरे की स्मूदी की रेसिपी - Kiwi and Orange Smoothie for Weight Loss
सामग्री
कीवी फ्रूट - 2 कटोरी (छोटे स्लाइस में कटे हुए)
सेब - 1 कटोरी - (छोटे स्लाइस में कटे हुए)
संतरे - 4
इलायची - स्वाद के लिए
शहद - 2 चम्मच
बनाने की विधि
कीवी को छीलकर क्वार्टर में काट लें।
सेब को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब संतरे, सेब और कीवी को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
इस मिश्रण में अपने स्वाद के अनुसार शहद और इलायची मिलाएं।
इस मिश्रण को दोबारा ग्राइंडर में 2 मिनट तक पीस लें।
आपकी कीवी और संतरे की फ्रेश स्मूदी तैयार हो चुकी है।
कब करें संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन? - When to consume orange and kiwi smoothie?
वजन घटाने के लिए कीवी और संतरे की स्मूदी का सेवन आप नाश्ते, लंच और डिनर में कभी भी अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। कीवी और संतरे में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरे हुए होने का एहसास होता है, जिससे आप ओवर इटिंग और जंक फूड खाने से बच जाते हैं। ओवर इटिंग न करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
संतरे और कीवी की स्मूदी के फायदे - Health benefits of kiwi and orange smoothie
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
संतरा विटामिन सी से भरपूर फल है, वहीं कीवी में विटामिन ई, सी और पोटेशियम भी पाया जाता है ये सभी पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं उन्हें भी नियमित तौर पर कीवी और संतरे की स्मूदी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों की शुरुआत में स्किन की पर्त क्यों निकलने लगती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
हार्ट हेल्थ के लिए है अच्छा
कीवी और संतरे के पोषक तत्व धमनियों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। यह हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कीवी में पाया जाने वाले विटामिन ई स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल
अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है तो आपको संतरे और कीवी की स्मूदी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। संतरा और कीवी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखते हैं।
गठिया में फायदेमंद
संतरे और कीवी का सेवन करने से गठिया में भी आराम मिलता है। कीवी और संतरे की स्मूदी का नियमित तौर पर सेवन करने से जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या कम होती है। साथ ही शरीर की सूजन को भी कम किया जा सकता है।