
Oats for Muscle Gain in Hindi: कई लोग अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान रहते हैं। लोग भी अकसर उन्हें चिड़ाते हैं, ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस लेवल कम हो जाता है। कमजोर मांसपेशियों, शरीर को मजबूत और फिट बनाने के लिए लोग कई कोशिशे करते हैं। लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ पाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा फूड लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके वजन बढ़ा सकते हैं। साथ ही मांसपेशियों को मजबूत और ताकतवर भी बना सकते हैं। यह फूड है, ओट्स। जी हां, ओट्स वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।
तो चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए ओट्स कैसे खा सकते हैं-
वजन बढ़ाने के लिए ओट्स कैसे खाएं (How to Eat Oats for Muscle Gain in Hindi)
ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आसानी से डायजेस्ट किया जा सकता है। ओट्स में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। 100 ग्राम ओट्स में 389 कैलोरी, 16.9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा ओट्स में 66.3 ग्राम कार्ब्स, 6.9 ग्राम हेल्दी फैट होता है। ओट्स में फाइबर भी होता है। मांसपेशियों की मजबूती के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। वजन बढ़ाने के लिए आप ओट्स को दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
1. ओट्स और दूध (Oats and Milk)
ओट्स जिंक और मैंगनीज जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी और आयरन भी होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो ओट्स को दूध के साथ ले सकते हैं। इसके लिए फुल क्रीम दूध या क्रीमी दूध का उपयोग करें। इसके लिए आप दूध में ओट्स उबाल लें, फिर इसे खाएं। ओट्स और दूध या दही का कॉम्बिनेशन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
2. ओट्स और मेवे (Oats and Dry Fruits)
ओट्स और ड्राय फ्रूट्स दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो ओट्स और मेवे को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स को दूध में ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें बादाम, काजू, किशमिश भी मिला दें। आप ड्राय फ्रूट्स से गार्निशिंग कर सकते हैं या फिर ओट्स और दूध के साथ ग्राइंड भी कर सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त कैलोरी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 तरह की दालें, मिलेगा भरपूर पोषण
3. ओट्स और फल (Oats and Fruits)
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो ओट्स और फलों को एक साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए आप दूध में ओट्स गर्म करें, इसमें सेब, स्ट्रॉबेरी या दूसरे फलों को डालें। सभी को अच्छी तरह से पकाकर आपको अच्छी मात्रा में कैलोरी मिलेगी। रोजाना ओट्स और फलों को एक साथ खाकर आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
4. ओट्स और प्रोटीन (Oats and Protein)
ओट्स के साथ प्रोटीन मलाने से आपको वजन बढ़ाने, मसल्स गेन करने में मदद मिल सकती है। इससे आपकी मांसपेशियों का विकास होगा, मसल्स मजबूत और ताकतवर बनेंगी। मसल्स मास बनाने के लिए प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप दूध में ओट्स डालें, इसमें प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन से भरपूर कोई फ्रूट मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कमजोर और दुबले शरीर से हैं परेशान तो सुबह खाली पेट खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगा वजन और बनेंगे मसल्स
अगर आप भी अपनी मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं तो ओट्स को इन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको अपना वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। अगर आप कोई वेट गेन डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।