मसल्स को मजबूत बनाते हैं ये 7 फल, अच्छी और सुडौल बॉडी चाहिए तो जरूर खाएं

मसल्स की ग्रोथ के लिए फलों का सेवन लाभकारी हो सकता है। अगर आप मसल्स की रिकवरी करना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी फलों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Mar 16, 2022 15:26 IST
मसल्स को मजबूत बनाते हैं ये 7 फल, अच्छी और सुडौल बॉडी चाहिए तो जरूर खाएं

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना अपने डाइट में एक न एक फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ फलों का सेवन जरूर करें। वहीं, अगर मसल्स ग्रोथ की बात आती है, तो इसके लिए भी फल का सेवन काफी जरूरी होता है। हमारे आसपास कुछ ऐसे फल मौजूद होते हैं, जो मसल्स की मजबूत बनाए रखने में असरदार हैं। आज हम इस लेख में आपको मसल्स की मजबूती के लिए खाए जाने वाले फलों के बारे में बताएं। आइए जानते हैं मसल्स को मजबूत बनाने वाले फलों के बारे (best fruit for muscle recovery) में- 

1. केला से मसल्स की ग्रोथ हो सकती है बेहतर

केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। स्वास्थ्य के लिए केला काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से मांसपेशियों ग्लाइकोजन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह मांसपेशियों को टूटने से रोकता है। साथ ही इसमें पोटेशियम की मात्रा भी काफी अच्छी होती है। अगर आप मसल्स की ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने आहार में केला शामिल करें। इसके लिए ब्रेकफास्ट में मिल्कशेक (best fruit juice for muscle gain) शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद माने जाते हैं पीले रंग के फल और सब्जियां, जानें एक्सपर्ट से

2. तरबूज है फायदेमंद

गर्मियों के सीजन में तरबूज खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ (What fruit is best for muscle building?) होते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। यह रसीला फल नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) के उत्पादन को बढ़ाने में लाभकारी है। बॉडीबिल्डर्स के लिए नाइट्रिक ऑक्साइड जरूरी होता है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, मांसपेशियों की ग्रोथ और मजबूती बढ़ती है। 

3. एवोकाडो है लाभकारी

एवोकाडो मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद (What fruits do bodybuilders eat?) होता है। इसमें पोटैशियम और कई विटामिंस भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एवोकाडो में फाइबर की अधिकता होती है, जो वसा को कम करके मांसपेशियों को टोन में लाता है।

4. ब्लूबेरीज खाएं

ब्लूबेरीज पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। नियमित रूप से ब्लूबेरीज को डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मांसपेशियों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट मांसपेशियों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत ही जरूरी माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप ब्लूबेरी को अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

5. रोजाना खाएं सेब

मसल्स की मजबूती के लिए आप सेब को भी अपने आहार में शामिल (are apples good for muscle building) कर सकते हैं। सेब में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों की परेशानियों को सुधारने में आपकी मदद करता है। वर्कआउट के पहले और बाद में सेब खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

6. अंगूर है मसल्स के लिए फायदेमंद

सेब की तरह अंगूर भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो मसल्स को हेल्दी बनाए रखने में असरदार है। साथ इसके सेवन से पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ता है। इस हार्मोन की वृद्धि से पुरुषों का मसल्स ग्रोथ अच्छे से हो सता है। साथ ही यह शरीर की परेशानियों को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन वर्कआउट के बाद और पहले कभी भी किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 7 फल, कम होगा हार्ट की बीमारियों का जोखिम

7. ड्रैगन फ्रूट्स कैलोरी करे बर्न

यह लो कैलोरी फ्रूट है। इसका सेवन करने से शरीर में कैलोरी को कट किया जा सकता है। इसके साथ ही यह आपके पाचनतंत्र के लिए भी लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार आता है। साथ ही इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

 

मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में इन फलों को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह पर ही अपने डाइट में किसी भी तरह की चीजों को शामिल करें।

 
Disclaimer