Normal And Abnormal Changes In Breast: टीनएज से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं के स्तनों में कई तरह के बदलाव होते हैं। इनमें से कुछ सामान्य होते हैं, जिन्हें स्वास्थ्य से जोड़कर देखा नहीं जाता है। जबकि, कुछ बदलाव ऐसे भी होते हैं, जिनको लेकर हर महिला को सजग रहना चाहिए। जैसे, स्तन में गांठ होना, स्तनों में दर्द या आकार का बदलना आदि। कहने की बात ये है कि स्तनों में हो रहे हर तरह के परिवर्तन के बारे में महिलाओं को पता होना चाहिए। लेकिन, दिक्कत की बात ये है कि महिलाएं अपने ही शरीर में हो रहे बदलाव को लेकर ज्यादा कॉन्शस नहीं रहती हैं। नतीजतन, कई बार स्तन में हो रहे बदलाव असामान्य होते हैं, जो भविष्य में किसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं। इस लेख में हम आपको स्तनों में होने वाले कुछ सामान्य और कुछ असमान्य बदलावों के बारे में जरूरी जानकारी दे रहे हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
ब्रेस्ट में होने वाले सामान्य बदलाव- Normal Changes In Breast
ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होना
ब्रेस्ट में दर्द, टेंडरनेस आदि समस्या होना बहुत ही सामान्य है। हालांकि, ऐसा मेंस्ट्रुअल साइकिल की वजह से होता है। इसके अलावा, सब महिलाओं के साथ ऐसा हो, यह भी जरूरी नहीं है। लेकिन, अगर आपको पीरियड्स के दिनों में स्तनों में दर्द या टेंडरनेस महसूस हो, तो इसे सामान्य समझ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्तन में होने वाली गांठ हो सकती है 'ब्रेस्ट कैंसर' का संकेत, जानें क्या है इसके मुख्य लक्षण और बचाव
निप्पल डिस्चार्ज होना
निप्पल डिस्चार्ज होना भी बिल्कुल सामान्य है। विशेषज्ञों की मानें, तो कई बार ब्रेस्ट प्रेस करने की वजह से इनमें से सफेद डिस्चार्ज हो सकता है। हालांकि, सब महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है। हां, अगर लगातार निप्पल डिस्चार्ज हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस संबंध में डॉक्टर से मिलना सही रहता है।
ब्रेस्ट साइज में बदलाव
महिलाओं के जीवनकाल में ब्रेस्ट के आकार में बदलाव होते हैं। ऐसा कई कारणों से होता है। जैसे पीरियड्स शुरू होने, संबंध बनाने, ब्रेस्टफीडिंग करने और मेनोपॉज के बाद। यहां तक कि बॉडी वेट गेन होने पर भी स्तनों के आकार में फर्क नजर आता है। इसका मतलब है कि अगर स्तनों के आकार में हल्के-फुल्के बदलाव हों, तो उन्हें सहज रूप में लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या होते हैं? जानें इसके जांच और इलाज के तरीके
ब्रेस्ट में होने वाले असामान्य बदलाव- Abnormal Changes In Breast
निप्पल से ब्लड आना
निप्पल से ब्लड आना किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। इस बदलाव को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। अगर आपको इस तरह की समस्या देखने को मिले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ब्रेस्ट में गांठ बनना
ब्रेस्ट में गांठ को अक्सर कैंसर से जोड़ा जाता है। इसलिए, अगर ब्रेस्ट को हाथ लगाते हुए कभी महसूस हो कि ब्रेस्ट में गांठ यानी लम्प है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपनी जांच करवाएं। हालांकि, सभी गांठ कैंसर युक्त नहीं होते हैं। इसके बावजूद, नियमित रूप से ब्रेस्ट को एग्जामिन करना जरूरी होता है।
निष्कर्ष- Conclusion
ब्रेस्ट में कई तरह के बदलाव होते हैं। कुछ सामान्य होते हैं, तो कुछ असामान्य होते हैं। अगर ब्रेस्ट में हो रहे बदलाव के साथ-साथ आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या भी हो, तो तुरंत एक्सपर्ट से अपनी जांच करवाएं। कई बार ब्रेस्ट में हो रहे बदलाव किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत करते हैं।
All Image Credit: Freepik