Doctor Verified

वजन कम करने के लिए फॉलो करें आयुर्वेदाचार्य का बताया यह हेल्दी नाइट रूटीन, तेजी से होगा वेट लॉस

Night Routine For Weight Loss: वजन घटाने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए इस नाइट रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए फॉलो करें आयुर्वेदाचार्य का बताया यह हेल्दी नाइट रूटीन, तेजी से होगा वेट लॉस


Night Routine For Weight Loss In Hindi: मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुका है। गलत खानपान और अंसतुलित जीवनशैली के कारण आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापा न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। मोटापे के कारण थायराइड, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़े रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। अक्सर लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन कई बार यह सब कुछ करने के बावजूद भी वजन कम होने का नाम ही नहीं लेता है। दरअसल, वजन घटाने के लिए एक सही रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। आप भले ही दिनभर हेल्दी खा रहे हों और एक्सरसाइज भी कर रहे हों, लेकिन अगर आपका रूटीन सही नहीं है, तो आपका वजन कम नहीं होगा। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग दिनभर तो डाइट वाला खाना खाते हैं और ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन रात में हाई-कैलोरी या जंक फूड खा लेते हैं। वजन घटाने के लिए नाइट रूटीन कैसा होना चाहिए? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमनें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रितु चड्ढा से बात की। तो आइए, जानते हैं कि कैसे एक हेल्दी नाइट रूटीन (Night Routine For Weight Loss) को फॉलो करके आप आसानी से वजन घटा सकते हैं-

हल्का खाना खाएं 

डॉ रितु बताती हैं कि रात में हमेशा हल्का भोजन ही खाना चाहिए। दरअसल, रात के समय हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से भोजन आसानी से नहीं पच पाता है। इसलिए रात में हल्का और सुपाच्य भोजन ही खाना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डिनर में उबले हुए चने या राजमा का सलाद, वेजिटेबल सूप या सॉटेड वेजिटेबल और पनीर आदि खा सकते हैं।

Weight-Loss-Night-Routine-I

रात्रि का भोजन 8 बजे से पहले 

आयुर्वेद के अनुसार, रात का भोजन 8 बजे से पहले खा लेना चाहिए। दरअसल, रात के समय हमारी पाचन क्षमता धीमी हो जाती है, जिसका असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात के समय ज्यादा खाने या ओवरईटिंग करने से भी बचें। रात में जरूरत से ज्यादा खाने की वजह से मोटापा बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर लेटकर करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में कम हो जाएगी पेट की चर्बी

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें

वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट साफ करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

खाने के बाद थोड़ी देर टहलें

रात में भोजन करने के तुरंत बाद ही लेटने या सोने से परहेज करें। डिनर के बाद थोड़ी देर टहलें या कम से कम 100 कदम जरूर चलें। इससे खाना पचाने में मदद मिलेगी और नींद भी अच्छी आएगी। अगर खाना ठीक से पचेगा नहीं, तो इससे आपकी नींद में भी बाधा आ सकती है। साथ ही, इसकी वजह से शरीर में फैट भी बढ़ सकता है। खाने और सोने के समय के बीच कम से कम 3-4 घंटे का गैप होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रोज पिएं दालचीनी, जीरा और धनिया का पानी, जानें बनाने का तरीका

अच्छी नींद लें 

रात में अच्छी और गहरी नींद हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। रात में ली गई अच्छी नींद वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। नींद न पूरी होने का असर हमारे मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिसके कारण वजन बढ़ सकता है। भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और भूख कंट्रोल होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

Read Next

मॉनसून में होने वाली आम बीमारियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय

Disclaimer